November 5, 2026

हम्टेन कोर्ट मार्ग पर कार्य करने वाले ठेकेदार को पालिका द्वारा नोटिस।

 

मसूरी। विगत दिनों हेम्पटन कोर्ट स्कूल मार्गं को ठेकेदार के द्वारा जेसीबी से खोदने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए अभिभावकों की शिकायत व विरोध करने पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

हेंपटन कोर्ट स्कूल को जाने वाले मार्ग की निविदा नगर पालिका ने जारी की लेकिन ठेकेदार ने लंबे समय तक कार्य नहीं किया व अब बिना नगर पालिका को सूचित किए कार्य शुरू कर दिया। वहीं ठेकेदार ने जेसीबी से पूरी रोड खोद दी जबकि इन दिनों बच्चों की परीक्षाए चल रही है जिस कारण उन्हें स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका अभिभावकों ने विरोध किया। जिस पर अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने ठेकेदार को नोटिस देकर यथा स्थिति बनाये रखने का नोटिस दिया है। अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि उक्त प्रकरण जैसे ही उनके संज्ञान में आया तो इस विषय की गंम्भीरता को देखते हुए उनके द्वारा जांच की गयीं। जांच में पाया गया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य का कार्यादेश दिनांक 30/01/2024 को जारी किया गया था परन्तु ठेकेदार द्वारा इतने लम्बे समय तक कार्य नहीं किया गया और अचानक कार्यालय को बिना सूचित किये यह कार्य किया गया। स्कूल में इस समय परीक्षा का समय है सड़क खोदने से निश्चित ही बच्चों और अभिभावकों को असुविधा का सामना करना पड़ा जिसको लेकर ठेकेदार को नोटिस निर्गत किया गया है।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।