एमपीजी कॉलेज मसूरी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम, तीनों प्रत्याशी जीते
एमपीजी कॉलेज मसूरी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम, तीनों प्रत्याशी जीते
मसूरी। एमपीजी कॉलेज मसूरी छात्रसंघ चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शानदार जीत दर्ज की है। एबीवीपी के तीनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने पदों पर जीत हासिल कर ली है।
जीते हुए प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. अध्यक्ष पद पर – विधांत थापली*
2. महासचिव पद पर – आशुतोष जोशी*
3. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर – करिश्मा डुमोंगा
तीनों प्रत्याशियों की जीत के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल है और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
