मसूरी के शुभ मल्ल का राष्ट्रीय पर्वतीय साइकिल प्रतियोगिता के लिए चयन
मसूरी के शुभ मल्ल का राष्ट्रीय पर्वतीय साइकिल प्रतियोगिता के लिए
चयन
चयनमसूरीl
Devendra Uniyal
मसूरी के युवा साइकिल चालक शुभ मल्ल ने नगर का नाम रोशन किया है। शुभ का चयन 23वीं राष्ट्रीय पर्वतीय साइकिल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक महेंद्रगिरी, गजपति, ओडिशा में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन भारतीय साइकिल महासंघ द्वारा किया जा रहा है।
शुभ मल्ल ने हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय साइकिल प्रतियोगिता में भाग लिया था, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया थी। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया।
शुभ के पिता गणेश मल्ल ने बताया कि यह शुभ की पहली राज्य स्तरीय और पहली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता है। शुभ पर्वतीय साइकिल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने वाले मसूरी के पहले युवा साइकिल चालक बन गए हैं।
पर्वतीय साइकिल चलाना एक चुनौतीपूर्ण खेल है, जिसमें पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर साइकिल चलाने के लिए संतुलन, गति और तकनीकी दक्षता की आवश्यकता होती है। शुभ के चयन पर मसूरी में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
