एमआईएस में इंटरैक्ट क्लब का पदस्थापना समारोह में रक्तदान शिविर आयोजित
एमआईएस में इंटरैक्ट क्लब का पदस्थापना समारोह में रक्तदान शिविर आयोजित

मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल (एमआईएस) में मंगलवार 23 सितंबर को रक्तदान शिविर और सत्र 2026-27 के लिए इंटरैक्ट क्लब का वार्षिक पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया।
सुबह विद्यालय की इन्फर्मरी में आयोजित रक्तदान शिविर का संचालन व प्रबंधन इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं किया। विद्यार्थियों के समर्पण से शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
दोपहर में विद्यालय सभागार में इंटरैक्ट क्लब का औपचारिक पदस्थापना समारोह हुआ। समारोह में रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष अश्विनी मित्तल, सचिव नूपुर करनवाल कैंथुरा, अध्यक्ष निर्वाचित योगिता गोयल, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र करनवाल, रोटेरियन नीरज गर्ग, रोटेरियन रजत अग्रवाल व एमआईएस की प्रधानाचार्या शालू बब्बर सहित वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।
समारोह में नव नियुक्त इंटरैक्ट अध्यक्ष श्रेया घमांडे व अन्य पदाधिकारियों को अतिथियों व प्रधानाचार्या द्वारा सैश और बैज प्रदान किए गए।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष अश्विनी मित्तल व प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने रक्तदान शिविर के लिए विद्यार्थियों की सराहना की और नवनिर्वाचित परिषद से ‘स्वयं से पहले सेवा’ के मंत्र पर कार्य करने का आह्वान किया। अंत में इंटरैक्ट अध्यक्ष श्रेया घमांडे ने आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
