September 23, 2026

मसूरी की सफाई व्यवस्था पर दाग, अपर रियाल्टो में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर आवारा कुत्तों के जमावड़े से लोगों का निकलना मुश्किल, बीमारियों का खतरा, स्कूली बच्चों पर हमले की आशंका

 

मसूरी की सफाई व्यवस्था पर दाग, अपर रियाल्टो में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
आवारा कुत्तों के जमावड़े से लोगों का निकलना मुश्किल, बीमारियों का खतरा, स्कूली बच्चों पर हमले की आशंका
मसूरी।
Devendra Uniyal
 एक ओर जहाँ मसूरी को स्वच्छ और सुंदर पर्यटन नगरी बनाने के लिए नगर पालिका बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। शहर के अपर रियाल्टो क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैली हुई है। कूड़े के ढेर पर आवारा कुत्तों बंदरों  लंगूरों का  जमावड़ा लगा रहता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छर-मक्खियां पनप रही हैं, जिससे कई संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर के कारण बंदर, कुत्ते और लंगूर भी वहां आ जाते हैं, जो स्कूली बच्चों पर झपट रहे हैं, जिससे बच्चों में दहशत का माहौल है।
मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से मांग की है कि अपर रियाल्टो क्षेत्र में तुरंत सफाई दल भेजकर कूड़े का निस्तारण कराया जाए। साथ ही वार्ड में सप्ताह में एक बार निरीक्षण किया जाए और नियमित सफाई के लिए किसी सफाई कर्मचारी को नियुक्त किया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो उन्हें नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

You may have missed