September 17, 2026

गढ़वाल सभा की अनूठी पहल : ब्रेन हेमरेज से पीड़ित सदस्य को 21 हजार की आर्थिक मदद

गढ़वाल सभा की अनूठी पहल : ब्रेन हेमरेज से पीड़ित सदस्य को 21 हजार की आर्थिक मदद
मसूरी।
Devendra Uniyal
गढ़वाल सभा, गौं गुठियार शाखा ने एक बार फिर सामाजिक एकता और मानवता की मिसाल पेश की है। शाखा द्वारा ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे अपने सदस्य हरेंद्र डबोला को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
 हरेंद्र डबोला को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया था और उनके मस्तिष्क में पानी भर गया था। उनके पास आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी नहीं थी, जिसके कारण परिवार को इलाज में भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही गढ़वाल सभा की गौं गुठियार शाखा ने तुरंत पहल करते हुए सदस्यों के सहयोग से 21,000 रुपये की राशि एकत्र कर उनके परिवार को सौंपी।
शाखा अध्यक्ष सुधा झीड़ियाल ने बताया कि गढ़वाल सभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। जो जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा खडी रहती है जिसके चलते यह छोटी सी मदद शाखा द्वारा की गई है इसके साथ ही शाखा के सदस्य  शी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी करते हैं
उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले गौं गुठियार शाखा के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।