बादलों में छुपा रहा चांद, फोटो-वीडियो से महिलाओं ने दिया अर्घ्य मसूरी।
बादलों में छुपा रहा चांद, फोटो-वीडियो से महिलाओं ने दिया अर्घ्य
मसूरी।

करवा चौथ पर इस बार चांद ने सुहागिनों की खूब परीक्षा ली। शाम 7 बजे से शुरू हुआ इंतजार रात 10 बजे तक चलता रहा। आसमान में बादलों की चादर और धुंध के कारण कई जगह चांद के दीदार नहीं हुए। लेकिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखी महिलाओं की आस्था डगमगाई नहीं।
घंटों इंतजार के बाद जब चांद नहीं निकला तो महिलाओं ने अनोखा तरीका अपनाया। किसी ने मोबाइल में चांद की पुरानी तस्वीर देखकर तो किसी ने वीडियो कॉल पर दूसरे शहर में निकले चांद को देखकर अर्घ्य दिया। कई महिलाओं ने छलनी में दिया रखकर ही चांद की परछाई को ही चांद मानकर पूजा कर ली।
देर रात तक छतों पर टकटकी लगाए खड़ी महिलाएं एक-दूसरे को दिलासा देती रहीं। सास ने बहू का, तो बहू ने सास का हौसला बढ़ाया। आखिरकार बिना चांद देखे ही कई जगह महिलाओं ने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला।
