भाकपा नेता कांतिगिरधर पंडित के निधन पर शोक सभा, दी श्रद्धांजलि
भाकपा नेता कांतिगिरधर पंडित के निधन पर शोक सभा, दी श्रद्धांजलि
मसूरी।
Devendra Uniyal
सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश सह सचिव, महान लेखक, शिक्षक, साहित्यविद एवं क्रांतिकारी कांतिगिरधर पंडित के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड आर.पी. बडोनी ने उनके जीवन काल के प्रमुख आंदोलनों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन आंदोलनों के माध्यम से देवप्रयाग, टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी जनपदों में उत्तराखंड आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शाखा सचिव कॉमरेड असलम खान ने उनके जीवन भर के संघर्षों का हवाला देते हुए बताया कि उनके सहयोगियों को याद करते हुए पार्टी को नई दिशा दी थी।
पूर्व सचिव देवी गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा। महान शिक्षक एवं लेखक के रूप में उन्होंने पार्टी को नई गति देने का काम किया।
बैठक में जिला सचिव कॉ. आर.पी. बडोनी, शाखा सचिव असलम खान,. देवी गोदियाल, राजेश शर्मा, . पूरन नेगी, दिनेश उनियाल,. सुनील उनियाल, अनवर खान, फहीम आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
