October 16, 2026

मसूरी में जिला योजना समिति के चुनाव में पवन थलवाल ने एक मत से मारी बाजी गीता कुमाई को मिले 6 मत, पवन थलवाल को 7 वोट; मसूरी के विकास को प्राथमिकता देने का किया वादा

मसूरी में जिला योजना समिति के चुनाव में पवन थलवाल ने एक मत से मारी बाजी
गीता कुमाई को मिले 6 मत, पवन थलवाल को 7 वोट; मसूरी के विकास को प्राथमिकता देने का किया वादा
मसूरी।
Devendra Uniyal
नगर पालिका परिषद मसूरी में जिला योजना समिति के सदस्य पद के चुनाव में सभासद पवन थलवाल ने एक मत से जीत दर्ज की। उन्हें 7 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सभासद गीता कुमाई को 6 मत प्राप्त हुए। एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने पवन थलवाल को विजयी घोषित किया।
चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में मतगणना शुरू हुई। मतगणना में पवन थलवाल को 7 और गीता कुमाई को 6 मत मिले। इस तरह पवन थलवाल ने एक मत से जीत हासिल की।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि जिला योजना समिति के लिए मसूरी नगर पालिका से एक सदस्य का निर्वाचन किया जाना था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान और मतगणना संपन्न कराई गई, जिसके बाद पवन थलवाल को विजयी घोषित किया गया।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि जिला योजना समिति के लिए मसूरी नगर पालिका से एक सदस्य का निर्वाचन किया जाना था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान और मतगणना संपन्न कराई गई, जिसके बाद पवन थलवाल को विजयी घोषित किया गया।
वहीं जीत के बाद पवन थलवाल ने सभी सभासदों और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह जिला योजना समिति में मसूरी के विकास को प्राथमिकता देंगे। जिला योजना के अंतर्गत जो भी योजनाएं होंगी, उनको धरातल पर लाने का कार्य किया जाएगा।

You may have missed