October 14, 2026

मसूरी में अक्षय कुमार की शूटिंग टली, अचानक तबियत बिगड़ने से नहीं पहुंच पाए मसूरी. किताबघर चौक से  सेट हटाया

मसूरी में अक्षय कुमार की शूटिंग टली, अचानक तबियत बिगड़ने से नहीं पहुंच पाए मसूरी. किताबघर चौक से  सेट हटाया
मसूरी।
Devendra Uniyal
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को
मसूरी में शूटिंग के लिए आना था लेकिन अचानक पीठ में दर्द की शिकायत होने के कारण वह मसूरी नहीं पहुंच पाए जिसके चलते फिल्म के जो सीन किताब घर चौक पर शूट होने थे वह नहीं हो पाए। हालांकि वहां पर शूटिंग के लिए पूरा सेट तैयार हो गया था।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब देहरादून एक प्राइवेट कोठी में पहुंचे थे आज सुबह उन्हें 7:00 बजे करीब मसूरी पहुंचना था लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वह नहीं पहुंच पाए
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पीठ में अचानक दर्द की शिकायत होने  के कारण वह किताब घर शूटिंग स्थल तक नहीं पहुंचे। इसके बाद शूटिंग के सेट को 15 से 20 मिनट में हटा दिया गया।
 अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म समुक की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कनिष्क वर्मा की है। फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है।
फिल्म ‘समुक’ को 2027 में रिलीज करने की योजना है l
इससे पहले भी अक्षय कुमार मसूरी में तमिल फिल्म ‘रात्सासन’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग कर चुके हैं, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आए थे।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया था कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को गांधी चौक पर फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचना था लेकिन वह किन्हीं कारणों से मसूरी नहीं आएl

You may have missed