October 9, 2026

मसूरी शरदोत्सव-2026 की चौथी शाम सूफी रंग में रंगी नजर आई। फरहान साबिर बैंड ने मंच संभाला, पूरा पंडाल कव्वाली और बॉलीवुड गानों पर झूम उठा। 

मसूरी शरदोत्सव-2026 की चौथी शाम सूफी रंग में रंगी नजर आई। फरहान साबिर बैंड ने मंच संभाला, पूरा पंडाल कव्वाली और बॉलीवुड गानों पर झूम उठा।
Devendra Uniyal
फरहान साबिर बैंड ने शाम 8 बजे अपनी प्रस्तुति शुरू की। बैंड ने एक के बाद एक सुपरहिट कव्वालियां पेश कीं। इस दौरान उन्होंने दमादम मस्त कलंदर, ख्वाजा मेरे ख्वाजा, पिया हाजी अली, भर दो झोली मेरी, मैं तो झूम-झूम के अलावा बॉलीवुड नाइट में सुन रहा है ना तू, कुन फाया कुन और कई बॉलीवुड सूफी गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दर्शकों की फरमाइश पर फरहान साबिर ने ताजदार-ए-हरम और चाप तिलक सब छीनी जैसी मशहूर कव्वालियां भी सुनाईं, जिस पर दर्शकों ने तालियों के साथ साथ दिया। ठंड के बावजूद टाउन हॉल में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।