जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का उद्घाटन
जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का उद्घाटन

मसूरी।
Devendra Uniyal
शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ भारी बारिश के बीच गांधी चौक पर जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शरदोत्सव ध्वज फहराकर, गुब्बारे उड़ाकर व आतिशबाजी के साथ किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया, जिस कारण शरदोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, एसडीएम राहुल आनंद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कुशाल राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शरदोत्सव के तहत पहले दिन नगर पालिका टाउन हॉल में पद्मश्री बसंती बिष्ट के जागर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। उन्होंने उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागर सुनाकर श्रोताओं को देवभूमि की देव संस्कृति से रूबरू कराया। उसके बाद पांडवाज बैंड ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों व श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडवाज टीम ने उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों के साथ ही पाश्चात्य वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी कर गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी।
वहीं शरदोत्सव खेल प्रतियोगिताओं में पहले दिन एमपीजी कॉलेज में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्नूकर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
–
शरदोत्सव सांस्कृतिक यात्रा में प्रदेश व देश की लोकसंस्कृति की बिखरी छटा
मसूरी।
लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर नगर पालिका परिषद ने पांच दिवसीय शरदोत्सव-2026 का भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया। सर्वे ग्राउंड के मैदान में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने झंडी दिखाकर व रिबन काटकर शोभा यात्रा को रवाना किया, जिसमें उत्तराखंड सहित जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति प्रस्तुत की गई।
सर्वे ग्राउंड से शुरू हुई शोभा यात्रा लंढौर बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, माल रोड होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में विभिन्न लोक सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। कई संस्थाओं ने संदेशप्रद झांकियां निकालकर समाज को पर्यावरण बचाने, शराब व सूखे नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मसूरी के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित दो ब्रास बैंडों व पारंपरिक वाद्य यंत्रों ने यात्रा में चार चांद लगा दिए।
यात्रा में हिमाचली नाटी, जौनसार-जौनपुर का लोक नृत्य, मां नंदा देवी राजजात यात्रा की झांकी, कश्मीर का लोक नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य व पंजाब के भांगड़े ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी।
शोभा यात्रा में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओ.पी. उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, माकपा सचिव देवी गोदियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, पद्मश्री जगदीश बावला, सभासद अमित भट्ट, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, गीता कुमाई, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, अनिल गोदियाल, अनिल गोयल, कुशाल राणा, विजय रमोला, विजय बिंदवाल, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, रूपचंद, सौरभ सोनकर, सुरेश गोयल, अनुज तायल, राजेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
*बॉक्स-*
शरदोत्सव सांस्कृतिक यात्रा में अगलाड़ यमुना घाटी समिति, संगम संस्कृति कला मंच, गढ़वाल सभा महिला मंडल, स्वजन शिक्षा समिति, झड़ीपानी महिला समूह, सिरमौर नाटी, गुरांस सामाजिक कला केंद्र, गांव गुठियार, बार्लोगंज महिला समूह, जौनसारी जनजाति कला समूह, दुर्गा वाहिनी, झुमैलो ग्रुप, भांगड़ा दल, आकाशवाणी क्लब, गोर्खाली सभा, इंद्रा कॉलोनी महिला समूह, जम्मू-कश्मीर संस्कृति समिति, प्रताप नगर जनकल्याण समिति, जय बद्री विशाल समिति, बंगवाल नृत्य, छोलिया नृत्य, हरियाणवी नृत्य, इप्टा, मार्शल आर्ट, मसूरी गर्ल्स, प्रा.वि. किताबघर, आर.एन. भार्गव इंटर कॉलेज, सनातन धर्म गर्ल्स, संबोटा तिब्बतन स्कूल, संस्कृत विद्यालय, अटल उत्कृष्ट घनानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल, हेर्बोन एलिमेंटरी स्कूल, सेंट क्लेयर्स, प्रा.वि. कुलड़ी, मानव भारती, निर्मला इंटर कॉलेज, हिलबर्ड स्कूल सहित अन्य सांस्कृतिक दल मौजूद रहे।
