October 4, 2026

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ , कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़ मसूरी। 

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ , कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़
मसूरी।
Devendra Uniyal
रविवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर, किताब घर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हो गया। सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।
कलश यात्रा में भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरे नगर में भक्ति का माहौल बन गया।
इस दौरान कलश यात्रा में स्थानीय महिलाओं के साथ ही दक्ष पवार, दीपक अग्रवाल, नवीन सिंगला, गीता जिंदल, श्वेता जिंदल, ज्ञान प्रकाश सिंघल, माधव बंसल सहित अन्य भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल रहे।
इस बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के नीरज अग्रवाल और दिनेश पवार ने बताया कि भव्य कलश यात्रा के साथ आज से कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा का वाचन राष्ट्रीय संत लवदास जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की है।

You may have missed