मसूरी में पालिका बोर्ड बैठक संपन्न.शरदोत्सव के ब्रोशर का विमोचन किया
मसूरी में पालिका बोर्ड बैठक संपन्न.शरदोत्सव के ब्रोशर का विमोचन किया

मसूरी।
Devendra Uniyal
नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिका सभागार में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले शरदोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई और शरदोत्सव के ब्रोशर का विमोचन किया गया।
बैठक में शरदोत्सव के दौरान होने वाले व्यय – सजावट, टेंट, फोटोग्राफी, खेल, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के बजट को सर्वसम्मति से वित्तीय स्वीकृति दी गई।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सभी के सहयोग से शरदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इसे यादगार बनाने के लिए पालिका हर स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि टाउन हॉल में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा है।
इसके बाद शरदोत्सव 2025 के ब्रोशर को लॉन्च किया गया।
बैठक में अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पालिका कर्मचारी रजनीश डोबरियाल, संदीप साहनी, रूपचंद, मोहन पेटवाल, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पंकज खत्री, पवन थलवाल, अमित भट्ट, सचिन घुलेर, जसबीर कौर, रणवीर कंडारी, नामित सभासद विजय बुटोला, विजय रमोला, अनिल गोयल, कुशाल राणा, अनीता धनाई सहित विभिन्न समितियों के सदस्य व कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
