को ब्लॉक सहसपुर में क्षेत्र पंचायत उप-चुनाव के लिए क्यारकुली भट्टा सीट से श्रीमती मोनिका ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना रावत और 12 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
बता दें कि इससे पहले इस सीट से सृष्टि रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य थीं। स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद उन्होंने एक साल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।
अब उनके पति आशीष रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, ने अपने छोटे भाई की पत्नी श्रीमती मोनिका को मैदान में उतारा है। आशीष रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनकी पत्नी को 257 वोटों की ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जिसके लिए वे आजीवन क्षेत्रवासियों के आभारी रहेंगे।
नामांकन के दौरान जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, आशीष रावत, संजय रावत, पूर्व उप-प्रधान जितेंद्र जड़वाण, टैक्सी यूनियन के सचिव राकेश कोठाल, रिंकू थापली, वीरेंद्र थापली, मदन कोठाल, वीरेंद्र जड़वाण, भीम कोठाल, नितिन रावत आदि मौजूद रहे।