September 29, 2026

एमपीजी कॉलेज मसूरी में 74 प्रतिशत मतदान के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष, महासचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जीत दर्ज, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

  1. एमपीजी कॉलेज मसूरी में 74 प्रतिशत मतदान के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष, महासचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जीत दर्ज, भाजपा नेताओं ने दी बधाई
    मसूरी।
    Devendra Uniyal
    एमपीजी कॉलेज मसूरी में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 366 मतदाताओं में से 74 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि मतदान अनुशासित तरीके से हुआ और दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की गई।
    मतगणना के बाद घोषित परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष, महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया।
    चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे
    अध्यक्ष पद पर – विधांत थापली (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) विजयी
    विधांत थापली को 185 वोट, विकास सिंह को 48 वोट और मनन शाही को 26 वोट मिले। विधांत थापली ने विकास सिंह को 137 वोटों से हराया।
    महासचिव पद पर आशुतोष जोशी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) विजयी
    आशुतोष जोशी को 160 वोट और अंकित रौंचेला को 70 वोट मिले। आशुतोष जोशी ने 90 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
    विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर – करिश्मा डुमोगा (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) विजयी
    करिश्मा डुमोगा को 212 वोट और संध्या को 54 वोट मिले। करिश्मा डुमोगा ने 158 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
    निर्विरोध निर्वाचित
    उपाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन नामांकन रद्द होने के बाद एनएसयूआई के गौरव सिंह गौसांई, संयुक्त सचिव पद पर प्रियांशु ईशा और कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
    चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया है।
    इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, विजय बिंदवाल, आशीष जोशी, रविंदर शोभन मेहरा, विजय रमोला सहित भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि कॉलेज पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You may have missed