October 4, 2026

भट्टा गांव के समीप स्कूटी सवार दो युवक ओवरटेक के चक्कर में पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर गिरकर घायल हो गए

भट्टा गांव के समीप स्कूटी सवार दो युवक
ओवरटेक के चक्कर में पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर गिरकर घायल हो गए
मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के समीप रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून
 की ओर जा रहे दो स्कूटी सवार भट्टा गांव से पहले मोड़ पर ओवरटेक  के चक्कर में मोड़ न काटने के कारण पहाड़ी  से टकराने के बाद सड़क पर गिरकर घायल हो गएl
इस दौरान एक  स्थानीय युवक ने मानवता दिखाते हुए घायल को अपने वाहन से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि स्कूटी पर दो युवक सवार थे, जिसमें से दोनों घायल हो गएl दोनों युवक मसूरी के बताए जा रहे हैंl

You may have missed