मसूरी में शरदोत्सव की तैयारियां पूरी, माल रोड पर सजने लगे खान-पान के स्टॉल 6 से 10 अक्टूबर तक चलेगा शरदोत्सव, उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायकों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से गुलजार होगी मसूरी
मसूरी में शरदोत्सव की तैयारियां पूरी, माल रोड पर सजने लगे खान-पान के स्टॉल
6 से 10 अक्टूबर तक चलेगा शरदोत्सव, उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायकों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से गुलजार होगी मसूरी
मसूरी।
Devendra Uniyal
नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय शरदोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माल रोड पर खाने-पीने के स्टॉल लगने शुरू हो गए हैं, जिनमें पहाड़ी व्यंजनों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
यह उत्सव 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोक गायकों के साथ ही स्थानीय लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करेंगे और मसूरी की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत करेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि शरदोत्सव को लेकर शहर में भारी उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को सर्वे ग्राउंड से लाइब्रेरी (किताबघर) तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस शोभायात्रा में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय क्लब, सामाजिक संस्थाएं और सांस्कृतिक दल अपनी पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति की झलक पेश करते हुए शामिल होंगे।
ईओ गौरव भसीन ने बताया कि माल रोड पर खाने-पीने के स्टॉल लगने शुरू हो गए हैं, जिसमें पहाड़ी व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक स्थानीय जायके का भी आनंद ले सकें।
उन्होंने बताया कि शरदोत्सव के लिए एक स्टॉल की कीमत *₹5000* निर्धारित की गई है।
