आज होगा भव्य शोभा यात्रा के साथ मसूरी शरदोत्सव का आगाज , मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
आज होगा भव्य शोभा यात्रा के साथ मसूरी शरदोत्सव का आगाज , मुख्यमंत्री करेंगे
शुभारंभ
मसूरी।
Devendra Uniyal
नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शरदोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को सर्वे ग्राउंड से होने वाली भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11:00 बजे सर्वे ग्राउंड से भव्य शोभा यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी । शोभा यात्रा में मसूरी के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के साथ ही विभिन्न स्कूलों और स्थानीय क्लब शामिल होंगे। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक तक जाएगी। उन्होंने बताया कि अपराह्न 3:30 बजे गांधी चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मसूरी शरदोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:00 बजे स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम 6:00 से 7:00 बजे तक पद्मश्री बसंती बिष्ट अपनी लोकगायन की प्रस्तुति देंगी, जबकि शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रसिद्ध पांडवाज बैंड अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगा। वही उन्होंने बताया कि शहर की माल रोड के साथ ही ऐतिहासिक भवनों को रंग बिरंगी लाइटो से सजाया गया हैl
