एमपीजी कॉलेज मसूरी में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, 29 सितंबर को मतदान
एमपीजी कॉलेज मसूरी में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, 29 सितंबर को मतदान

मसूरी।
Devendra Uniyal
म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मसूरी में छात्रसंघ चुनाव सत्र 2026-27 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अमिताभ भट्ट ने 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की।
लिंगदोह समिति की संस्तुतियों तथा उत्तराखंड शासन के यथा संशोधन के क्रम में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा की गई है।
इन पदों पर होगा चुनाव
छात्र संघ पदाधिकारी के तहत अध्यक्ष – 01, उपाध्यक्ष – 01, सचिव – 01, सहसचिव – 01 (छात्रा हेतु आरक्षित), कोषाध्यक्ष – 01 (छात्रा हेतु आरक्षित), विश्वविद्यालय छात्रसंघ प्रतिनिधि – 01 और कार्यकारिणी सदस्य – 06 में से 01 पद छात्रा हेतु आरक्षित रहेगा।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है
नामांकन पत्रों का विक्रय : दिनांक 22/09/2026 को सायं 4:30 बजे से अधिसूचना के पश्चात. नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि : 24/09/2026 अपराह्न 2:00 से 4:00 बजे तक (नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र सहित)
नामांकन पत्रों की जाँच एवं परिणाम की घोषणा : 25/09/2026 अपराह्न 11:00 से 2:00 बजे तक
नामांकन वापस लेने की तिथि : 25/09/2026 दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक (प्राचार्य कक्ष में)
प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन : 25/09/2026 सायं 4:30 बजे तक
मतदान की तिथि : 29/09/2026 प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक (बुरांश सभागार में)
मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा : 29/09/2026 को भोजन के उपरांत
निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण : 29/09/2026 को परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद
