September 23, 2026

पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी से पूछे 16 सवाल, कहा – जनता के बीच जाएंगे

पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी से पूछे 16 सवाल, कहा – जनता के बीच जाएंगे
मसूरी। संवाददाता
पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर जमकर हमला बोलते हुए उनसे 16 सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री ने पिछले 15 सालों में मसूरी की जनता को ठगने का काम किया है और भाजपा के बड़े नेताओं ने जितनी भी घोषणाएं कीं, उनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतरी। अब हालत यह है कि मंत्री मीडिया के सवालों से भाग रहे हैं।
मैसानिक लॉज बस स्टैंड के निकट एक होटल के सभागार में शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ बदलाव की लहर चल रही है और जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मसूरी विधानसभा का दौरा किया, जहां जनता में परिवर्तन की लहर है। मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने बीते 15 वर्षों में जो भी घोषणाएं कीं, वे सभी झूठी निकलीं। वह आज भी सिर्फ शिलान्यास कर रहे हैं, लोकार्पण एक भी नहीं। वह घोषणा मंत्री बनकर रह गए हैं।
उन्होंने मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट में बरी होने का झूठा दावा करने और सैन्य धाम घोटाले में शहीदों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मसूरी में 400 करोड़ की टनल आज तक क्यों नहीं बनी. शिफनकोर्ट में मजदूरों के लिए आवास का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था, वह आज तक क्यों नहीं बने. मसूरी के लिए घोषित 5 पार्किंग में से एक भी क्यों नहीं बनी, शटल सेवा क्यों बंद है और पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की पार्किंग कहां है. सिविल अस्पताल मसूरी में डायलिसिस और आईसीयू शुरू करने की घोषणा का क्या हुआ.सेंट मेरी अस्पताल को पुनः शुरू करने की घोषणा पर अमल क्यों नहीं हुआ. भिलाडू स्टेडियम के लिए वन विभाग की स्वीकृति मिलने का दावा किस आधार पर किया, यदि मिली है तो दिखाएं. तहसील बनाने की घोषणा का क्या हुआ. शहीद स्थल पर म्यूजियम कहां बना. वेंडर जोन कहां बना, वेंडर आज भी धरने पर क्यों हैं
*m एमपीजी कॉलेज में रोजगारपरक विषय शुरू करने की घोषणा का क्या हुआ. माल रोड पर गोल्फ कार्ट सेवा क्यों बंद कर दी गई सहित अन्य सवालों का जवाब मांगा
अनुज गुप्ता ने कहा कि वह “जनता मांगे बदलाव” अभियान शुरू कर रहे हैं और पूरी विधानसभा में घर-घर जाकर मंत्री के भ्रष्टाचार और घोषणाओं की पोल खोलेंगे। इस दौरान उन्होंने 16 सवालों वाला एक पोस्टर भी लॉन्च किया जिसे जनता के बीच ले जाया जाएगा।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी निचले स्तर पर जाने को तैयार है। उन्होंने किच्छा नगर पालिका चुनाव में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने की घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से ऐसे कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

You may have missed