भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाये, कार्यकर्ता भिंडे, जमकर लात घूंसे चले
भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाये, कार्यकर्ता भिंडे, जमकर लात घूंसे चलेमसूरी। हाथी पांव जार्ज एवरेस्ट में उत्तराखंड सरकार द्वारा जार्ज एवरेस्ट की संपत्ति को स्वामी रामदेव के सहयोगी बाल किशन की कंपनी को 144 हेक्टेयर भूमि मात्र एक करोड़ में लीज पर देने के विरोध में धरना देने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखा कर विरोध किया, जिस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी के बीच भाजपा के विरोध में नारेबाजी की। जिस पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोक व झड़प हो गयी जिस पर हाथापाई भी हो गयी। किसी तरह पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा आज जॉर्ज एवरेस्ट में धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेसियों में जमकर मारपीट हो गई इसके बाद गुस्साए भाजपाई धरने पर बैठ गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई और पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। इस मामले को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है जहां एक और भाजपा कांग्रेस पर आक्रामक है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा कांग्रेस नेताओं को काला झंडा दिखाए जाने का कोई औचित्य नहीं है इस दौरान आप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि खो चुकी है और आज कांग्रेस पार्टी युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। भाजपा द्वारा संविधान बचाओ देश बचाओ के तहत कार्य किया जा रहा है और आज जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता की जा रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है व अब युवाओं, जेनजी व जेन अल्फा को भंडकाने का कार्य कर ही है। उन्होंने कहा कि जहंा कांग्रेस की सरकार है वहां पर किसानों की भूमि पार्क बनाने को दी व यहां पर विरोध कर रहे है। भाजपा ने काले झंडे उनको दिखाये जो विकास में बाधा पैदा कर रहे है। जो गलत कर रहा है उसे चुप रहकर घर बैठना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पहले स्वयं जॉर्ज एवरेस्ट बचाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। भाजपा पहले से ही कांग्रेस के प्रदर्शन से बौखलाकर विरोध कर रही है वह तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया गया वरना बड़ा मामला हो सकता था। उन्होंने कहाकि इस संबंध में पुलिस को पहले ही अवगत करा दिया गया था, लेकिन पुलिस ने भी इसे हल्के में लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की युवा है उनका आक्रोशित होना लाजिमी था। उन्होंने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष वाशिंग मशीन में जाकर धुल गए हैं और अब उन्हें शहर हित का भी ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस शर्मनाक कांड के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह गुण्डागर्दी की उसे माफ नहीं किया जा सकता। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की अभद्रता को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल ने भी कांग्रेस के इस कृत्य की कड़ी निंदा की व कहा कि कांग्रेस हताशा में इस तरह के कारनामें कर रही है व बौखला गई है। काले झंडे दिखाने वालों में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेद्र मेलवान, आशीष जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, सभासद विजय बिंदवाल, अनिल गोयल, अनीता धनाई, सीता पंवार, प्रदेश मंत्री युवामोर्चा आर्यनदेव उनियाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस की सरकार आने पर जार्ज एवरेस्ट सहित अन्य भूमियों को सरकार में समायोजित किया जायेगा- गणेश गोदियाल,
इससे पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत किया व पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ धरना स्थल पर गये। धरने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने धामी के नेतृत्व में नये तरीके इजाद किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश को बेचने का कार्य किया व एक लाख करोड़ की परिसंपत्तियां यूआईआईडीबी नाम की संस्थान के माध्यम से बेचने का कार्य किया। जिसमें जार्ज एवरेस्ट की संपत्ति भी है। सरकार ने इसकी नीलामी की इस प्रकरण को मसूरी वाले जानते हैै। स्वामी बाल किशान को 144 हेक्टेयर भूमि लीज पर एक करोड में दे दी, जो दोनों की मिली भगत है। यह जमीन युवाओं के सपनों को साकार करने का कार्य कर सकती थी। इससे पहले अंतराष्ट्रीय संस्था से लोन लेकर 22 से 23 करोड खर्च किया गया। भाजपा उत्तराखंड की जमीनों को खुर्दबुर्द करते रहे इसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। आज ही पूरे प्रदेश में 11 स्थानों पर ऐसी बेची गयी भूमि पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है वैसे तो 40 मामले है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री उत्तराखंड आ रहे है, उनके सामने इस मामले को समाचार पर रखे ताकि वह इस पर कुछ बोले। वैसे भाजपा के नेता प्रश्नों से बचते है, लेकिन प्रदेश की जनता इस मामले को उठाये व प्रधानमंत्री इस पर बोले। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में काग्रेस की सरकार आयेगी तो इस तरह की संपत्तियों को वापस लिया जायेगा, जार्ज एवरेस्ट पर कई बार कांग्रेस ने आंदोलन किए, वहीं भाजपा के चार लोग आकर काले झंडे दिखा रहे है। जबकि कांग्रेस धामी को हटाना है उत्तराखंड को बचाना है। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी को पुष्कर सिंह धामी आय से अधिक संपत्ति में बचा रहे है व गणेश जोशी धामी को बचा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पर आने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े निर्णय लिए जायेगे महिला अपराध के प्रति कोई समझौता नहीं किया जायेगा। भ्रष्टाचार भाजपा का धर्म है व कांग्रेस इसे समाप्त करेगी। भाजपा का कार्य है कि वह संविधान की रक्षा करें लेकिन वह सडकों पर आकर नारेबाजी कर रहे है। भाजपा ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार कर नौकरी बेचने का कार्य किया। धरने को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, पूर्व पालिकायक्ष अनुज गुप्ता, सुमेंद्र वोहरा, रितेश जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अमित गुप्ता, जसबीर कौर, जोत सिंह गुनसोला, उपेंद्र थापली, अनुज गुप्ता, राजेंद्र भंडारी, राजेंद्र शाह, अमरेंद्र बिष्ट, मनीष गोनियाल, गौरव अग्रवाल, प्रशांत खंडूरी, मेघ सिंह कंडारी, सुशांत वोहरा, सुमित राठौर, दर्शन रावत, गौरव गुप्ता, लक्ष्य पंवार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
