November 28, 2026

उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के चलते लगातार शासन प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंध के तहत मॉक ड्रिल किया

मसूरी।  Devendra Uniyal

उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के चलते लगातार शासन प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंध के तहत मॉक ड्रिल किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर मालरोड गनहिल रोपवे में फंसे दो लोगों का सफलता पूर्वक आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों के आपसी तालमेल से किया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया।
मॉल रोड गन हिल रोपवे पर किए गये मॉक ड्रिल में नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, नगर पालिका, एमडीडीए, आदि की टीमों ने आपसी तालमेल बनाकर रेस्कयू अभियान चलाया व सफलता पूर्वक रोपवे में फंसे दो पर्यटकों को सकुशल निकाला, जिसमें एक की तबियत खराब होने पर मौके पर ही उपजिला चिकित्सालय से आयी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने बताया कि शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर रोपवे में मॉक ड्रिल की गयी जिसमें बताया गया कि दो पर्यटक रोपवे में फंसें है जिस पर मेरे द्वारा तत्काल सभी संबंिधत विभागों को फोन किया गया व मौके पर पहुंचे जहां दस बजे रेस्कयु अभियान शुरू किया गया जो साढे बारह बजे तक चला। मॉकड्रिल का उददेश्य यह है कि संबंधित विभाग किसी भी आपदा के लिए हर समय तैयार रहे, उनकी परख के लिए मॉकड्रिल की जाती है, ताकि आपदा के समय कम से कम जनधन की हानि हो व लोगों को बचाया जा सके। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ मसूरी यूनिट के इंचार्ज एसआई गब्बर सिंह ने बताया कि गनहिल से रोपवे से नीचे पर्यटक आ रहे थे, सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व रेस्कयू अभियान चलाया व उन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। ऐसे आयोजन से लोग जागरूक भी होते है। मौके पर मौजूद फायर सर्विस के इंचार्ज धीरज तड़ियाल ने बताया कि मसूरी रोपवे पर दो लोगों के फंसे होने पर फायर सर्विस की टीम मय उपकरण मौके पर पहुंची व एसडीआरएफ के साथ तालमेल बनाकर रोपवे में फंसे लोगों को निकाला गया व उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुुंचाया गया। मॉक ड्रिल में नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा, एसडीआरएफ के एसआई गब्बर सिंह, फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल, पुलिस के एसएसआई तत्येद्र राठी, लोनिवि के सहायक अभियंता गौरव वर्मा, एमडीडीए के अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, आपूर्ति अधिकारी मनोज बर्त्वाल, जल संस्थान से अवर अभियंता ज्योति शाह, विद्युत विभाग से अवर अभियंता मनोज पंवार, रोपवे संचालक अमित बंगवाल, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

अल्ट्रा मैराथन की किट वितरित की, आज सुबह साढे छह बजे होगी शुरू।
मसूरी। आज सुबह होने वाली अल्ट्रा मैराथन में 1120 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है, जिन्हें आयोजन स्थल होटल द फर्न बें्रटवुड में किट वितरित की गयी। इस दौरान धावकों की भारी भीड़ मौजूद रही व उनके फिटनेस के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही मनोरंजन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए गये।
दोपहर 12 बजे से किट वितरण का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान लंबी दौड़ के धावकों सहित अन्य धावकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो चिकित्सकों की टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं क्रासफिट की ओर से धावकों को वार्मअप करने के लिए मेडिटेशन, ध्यान, योगा आदि करवाया गया। इस दौरान धावकों के मनोरंजन के लिए एक ओर उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम ढोल दमाउ व रंणसिघे की थाप पर लोक नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें धावकों, पर्यटकों व उनके परिजनों ने भी लोक नृत्य में प्रतिभाग कर मनोरंजन किया वहीं अपराहन चार बजे संत निरंकारी मिशन की ओर से लाइव बैंड प्रदर्शन किया गया। आज सुबह होने वाली दौड में संत निरंकारी मिशन के 125 स्वंय सेवक विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे, वहीं उनके रहने खाने, पानी व अल्पाहार की व्यवस्था मिशन की ओर से की गयी है। वही तीन स्टाल भी उनकी ओर से लगाये जायेंगे तथा निरंकारी मिशन की बैंड प्रस्तुति जारी रहेगी। वहीं समापन पर भी उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम प्रस्तुति देती रहेगी। व समापन पर मंत्री गणेश जोशी मौजू रहेंगे व शुभारंभ पर्यटन विभाग के अपर सचिव अभिनव शाह व आईटीबीपी के आईजी व निदेशक गिरीशचंद्र उपाध्याय झंडी दिखायेंगे। इस मौके पर संदीप साहनी, रजत कपूर, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, सूरत सिंह रावत, अजय मार्क सहित बड़ी संख्या में सहयोगी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

You may have missed