November 3, 2026

गढ़वाल सभा मसूरी ने शहीद स्थल पर ईगास का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l

मसूरी:

गढवाल सभा मसूरी ने शहीद स्थल पर ईगास पर बग्वाल का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व उनके चित्र के समक्ष दीपक जलाये गये व उसके बाद पूजा अर्चना की गई तथा पूरे शहीद स्थल को दीपकों से रौशन किया गया। वहीं इसके साथ ही पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जमकर नृत्य किए गये व भैलों खेले गये। इस मौके पर पर्यटकों ने भी नृत्य किए।

शहीद स्थल पर गढवाल सभा के तत्वाधान में आयोजित ईगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जमकर नृत्य किए गये व भैलो खेले गये। वहीं इस मौके पर बनने वाले पकवान स्वांले पकोड़े व गुलगुले सहित मिष्ठान भी वितरित किया गया। ईगास के पर्व पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि गढवाल सभा के तत्वाधान में ईगास बग्वाल शहीद स्थल पर मनाई गई। उन्होंने बताया कि दीपावली के 11 दिन बाद इसे मनाया जाता है क्यों कि जब भगवान रामचंद्र विजयी होकर बनवास से वापस अयोध्या लौटे तो पहाड़ में 11 दिन बाद पता चला जिस कारण यह दीपावली 11 दिन बाद मनाई जाती है। वहीं कुछ स्थानों पर बीर भड माधो सिंह भंडारी भी चीन पर विजयी होकर इसी दिन लौटे थे। इस मौके पर लक्ष्मी उनियाल, प्रोमिला नेगी, सुधा झड़ियाल ने सभी को बग्वाल पर्व की सभी को बधाई दी व कहा कि हर वर्ष शहीद स्थल पर बग्वाल का पर्व मनाया जाता है, इस मौके पर पूरे पहाड़ में उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया जाता है व लोग घरों में स्वाले पकोड़े गुलगुले आदि पकवान बनाते है, व लकडियों में आग लगाकर भैलों खेला जाता है। जो रौशनी का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल आदि ने भी ढोल दमाउ की थाप पर जमकर नत्य किया। शहीद स्थल पर ईगास मनाने का आनंद लेने पर्यटक भी पहुंचे व उन्होने भी जमकर नृत्य किया। इस मौके पर गढवाल महिला सभा की अध्यक्ष सुधा झिल्डियाल, गढवाल सभा महामंत्री गणेश कोठारी, प्रदीप भंडारी, रजनी पंवार, आंनद पंवार, भरोसी रावत, भगवती सकलानी, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, लक्ष्मी उनियाल, प्रमिला नेगी, सुनीता रणावत, पुष्पा पडियार, बीना मल्ल, गुड मोहन, कमल कैंतुरा, चतर सिंह रावत, मेघ सिंह कंडारी, अमित गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, नमिता कुमाई, चंद्रकला सयाना, रजनी एकांत, सुनीता राणा, अनीता पुंडीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed