November 3, 2026

लंढौर में जाम लगने वअतिक्रमण का एसडीएम ने निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

मसूरी। एसडीएम अनामिका ने नगर प्रशासन, नगर पालिका व पुलिस अधिकारियों के साथ लंढौर बाजार में लगने वाले जाम व अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम घंटाघर से लंढौर गुरूद्वारा चौक तक व वहां से साउथ रोड होते हुए घंटाघर वापस आयी, वहीं उन्होंने लंढौर चौक पार्किंग का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम ने लंढौर बाजार में लगने वाले जाम व रोड किनारे खड़े वाहनों से हो रही समस्या व अतिक्रमण का निरीक्षण किया व स्थानीय व्यवसायियों से वार्ता कर सुझाव भी लिए। उन्होंने इस दौरान लंढौर पार्किंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों ने रोड किनारे खड़े वाहनों व अतिक्रमण पर एसडीएम का ध्यान खींचा व सुझाव दिए। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लंढौर में यातायात व अतिक्रमण की मुख्य समस्या है। इस समस्या का समाधान करने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। टैªफिक की समस्या का समाधान करने के लिए लंढौर पार्किंग का निरीक्षण किया गया व वहां पर लाइट व कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकतर समस्यायें स्थानीय लोगों के कारण है ऐसे में स्थानीय लोगों को सहयोग करना होगा व उन्हें जागरूक रहना होगा तभी पर्यटकों को लंढौर का सुंदर रूप दिखा पायेंगे। इसके लिए स्वयं से लोगों को प्रयास करने होंगे। वहीं लढौर साउथ रोड पर रोड किनारे खडे वाहनों व रोड में आये बिजली के खंबों पर कहा कि रोड चौडीकरण में यूपीसीएल की टीम को बुलाया जायेगा व पोल को हटाया जायेगा तथा उसे अन्यत्र लगाया जायेगा इसके लिए अलग मद की व्यवस्था होती है। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, पालिका कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह, कोतवाल अरविंद चौधरी, नायब तहसीलदार कमल राठौर, के साथ ही स्थानीय व्यापारी अवतार कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जसवीर सिंह, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।