मसूरी। बांग्ला देश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बजरंग दल मसूरी शाखा ने शहीद स्थल से गांधी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला व जमकर बांग्ला देश के खिलाफ नारेबाजी की व गांधी चौक पहुंचने पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री बांग्ला देश मौ. यूनुस का पुतला दहन किया व हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की।