March 22, 2026

मसूरी सिनेमा घर में लगी मेरे गांव की बाट फिल्म, दशकों में भारी उत्साह

0

 

 

मसूरी 13 दिसंबर। रेडज सिनेमा मसूरी में मैरै गांव की बाट फिल्म का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका मसूरी के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल एवं रजत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया ।

इस मौके पर मसूरी और आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में फिल्म देखने पहुंचे। यह फिल्म शुद्ध रूप से जौनसार बाबर के रीति रिवाज परंपरा रहन-सहन खान विवाह पद्धति और महिलाओ के सम्मान पर आधारित है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने कहा है कि यह फिल्म पहाड़ के संस्कृति के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म जौनसार बावर के लोक कलाकारों द्वारा जौनसारी बोली भाषा में तैयार की गई है जो आकर्षण का विषय है।

फिल्म के उद्घाटन समारोह के अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रजत अग्रवाल, मीरा सकलानी, राजेश नौटियाल,  महासचिव उत्तराखंड फिल्म संगठन राजेंद्र सिंह रावत, अनिल गोदियाल, राकेश रावत, फिल्म के प्रोड्यूसर आयुष गोयल, अनिल तोमर, भारत चौहान, शक्ति बडथवाल, प्रीतम चौहान, गजेंद्र सिंह नेगी प्रवीण वर्मा, सीमा वर्मा मंती वर्मा, पूजा वर्मा आदि सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

 

 

 

 

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *