November 3, 2026

कांग्रेस से आवेदन करने की तिथि समाप्त, अध्यक्ष पद पर आठ व वार्ड सभासद पद पर 35 आवेदन आए।

मसूरी। नगर पालिका चुनावों की सीटों का खुलासा होने के बाद चुनाव लड़ने वालों को उर्जा मिल गयी है, लंबे समय से इंतजार कर रहे नेताओं को अब उम्मीद जग गई है। इसी कड़ी मंेे जहां भाजपा ने वार्डों के आरक्षण पर बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं की जब्ज को टटोला वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष व वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने वालों से आवेदन लिए है।

शहर कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के लिए आवेदन कर्ताआंे की खासी भीड नजर आ रही है। अध्यक्ष पद पर सीट ओबीसी महिला होने के बाद भी अभी तक आठ आवेदन आ चुके हैं जबकि वार्डों में 35 आवेदन विभिन्न वार्डों से आ चुके हैं। अध्यक्ष पद पर गीता रमोला गुप्ता, भरोसी रावत, विनीता कंडारी, मंजू भंडारी, अनिता थलवाल, सरिता पंवार, व सुमिता रावत ने आवेदन किया है जबकि वार्ड नं एक से प्रेरणा भंडारी नेगी, वार्ड नंबर दो से शिवानी भारती, माधुरी टम्टा, पूनम वर्मा, महिमानंद, वार्ड नं 3 से बबीता मल्ल, दुर्गा केंतुरा, उषा पंवार,  वार्ड नंबर चार से प्रताप पंवार, विशाल खरोला, वार्ड नंबर पांच से उषा उनियाल, सुल्ताना मंसूर, स्वाति रस्तोगी अग्रवाल, रीता रावत, नीतू चौहान, वार्ड नंबर छह से गीता रमोला गुप्ता, रूचि गुप्ता, वार्ड नंबर सात से दर्शन रावत, राजीव अग्रवाल, वसीम खान, वार्ड नंबर आठ से सरोज रावत, वार्ड नंबर नौ से सरिता पंवार, कुलदीप रावत, पवन थलवाल, वार्ड नंबर दस से नंद लाल, वार्ड नबर ग्यारह से कुलदीप रौंछेला, अर्जुन गुसांई, नरेंद्र चौहान व वार्ड नंबर 13 से जयपाल राणा, जसबीर कौर, जगपाल गुसाई है। इस संबंध शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में आरक्षण तय होने के बाद कांग्रेस जिला प्रभारी प्रकाश जोशी के निर्देश पर दो दिन तक आवेदन लिए गये व अब 17 दिसंबर के बाद कोई आवेदन नहीं लिया जायेगा। जिसमें 13 वार्डों से 35 आवेदन सदस्य पद हेतु व 8 आवेदन अध्यक्ष पद पर प्राप्त हुए है। अब इन आवेदनों को प्रभारी को भेजा जायेगा जो प्रत्याशियों से उनके कांग्रेस में दिए गये योगदान के बारे में पूछेगे व वे स्वयं हर वार्ड का सर्वे करायेंगे। वहीं यह निश्चित है कि कांग्रेस का टिकट उसी को मिलेगा जो कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा है, जिसने पार्टी के लिए कार्य किया है। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, नागेद्र उनियाल, सुरेंद्र रावत, राजेश मल्ल, दर्शन रावत, जगपाल गुसांई आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed