March 22, 2026

पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

0

मसूरी। पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। यह निर्णय आज यहाँ इंद्रमणि बडोनी विचार स्मृति मंच की बैठक में लिया गया।

शहीद स्थल पर आयोजित बैठक में तय किया गया है कि 24 दिसम्बर को सुबह 11 बजे बडोनी चौक पर बडोनी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उसके बाद बडोनी चौक से शहीद स्थल तक एक लोक सांस्कृतिक यात्रा निकाली जाएगी। और शहीद स्थल पर फिल्म निर्देशक प्रदीप भण्डारी के नेतृत्व में प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तथा बडोनी जी योगदान पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल, महामंत्री प्रदीप भण्डारी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओ पी उनियाल, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जय प्रकाश उत्तराखंडी, देवी गोदियाल, नरेन्द्र पडियार, ग्रीस ढौंढियाल, श्रीपति कंडारी, श्याम सिंह चौहान, राकेश पंवार, गम्भीर पंवार, कमलेश भण्डारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *