November 5, 2026

अध्यक्ष पद पर भाजपा की मीरा सकलानी व कांग्रेस से मंजू भंडारी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया

मसूरी। मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी एवं कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी, व निर्दलीय प्रत्याशी नैन्सी पंवार कैंतुरा ने दल बल के साथ नामांकन किया। वहीं दूसरी ओर विभिन्न वार्डो से सभासदों के पद पर भी बड़ी संख्या में नामांकन किए गये।

नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष व सभासदों पद पर बड़ी संख्या में नामांकन किए गये। भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रत्याशी मीरा सकलानी प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा मसूरी के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों को गति प्रदान करने में एक अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी प्रचंड बहुमत से विजयी होंगी। उन्होंने मसूरी वासियों से भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को अपना स्नेह व आशीर्वाद देकर आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के आव्हान भी किया। उन्होंनेे कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से लगता है कि आने वाला समय भाजपा का है व मीरा सकलानी की जीत सुनिश्ति हो गई है। जिनको टिकट नहीं मिला उनकी नाराजगी कुछ समय बाद समाप्त हो जाती है व एक जुट होकर कार्य करते हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी में जाम लगने की समस्या से मुक्त कराया जायेगा जिसके लिए पार्किगों का निर्माण किया जायेगा, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का प्रयास किया जायेगा, सफाई कर्मियों की आवास की व्यवस्था ठीक की जायेगी, जिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद की दावेदारी की थी वे सभी आज साथ है व एक जुट होकर पार्टी की जीत के लिए कार्य करेंगे, व मसूरी में सुविधाएं प्रदान करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जायेगा। इस मौके पर सतीश ढौडियाल, नर्मदा नेगी, मदन मोहन शर्मा, आरूषि उनियाल, जोत सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई, आर्यन देव उनियाल, मीरा सुरियाल, परेंद्र सकलानी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याषी मंजू भंडारी ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस मौके पर टिहरी बस स्टैण्ड से रैली निकाली गयी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, रमेश भंडारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर ंमंजू भंडारी ने कहा कि पहली बार महिला ओबीसी सीट हुई है व कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहाकि वह मसूरी की पार्किग, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वरोजगार, संडकों की दशा सुधारने, आवासीय समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगी वहीं पूर्व पालिका सभासद रमेश भंडारी ने कहा कि गत पांच वर्षो में शहर की बड़ी दुर्दशा हुई है, व शहर समस्याओं का गढ बन चुका है, स्वास्थ्य की सेवाएं ठीक नहीं है, नगर पालिका में लूट की गई है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा, जनता परेशान है व जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी व शहर की व्यवस्थाओं में सुधार किया जायेगा।

इस मौके पर सभासदों के पदों पर भी नामांकन किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने वार्ड नंबंर आठ से नामंाकन भरा व इस मौके पर कहा कि मसूरी की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जायेगा, व इस बार भाजपा की जीत सुनिश्चित है व वार्डों में भी भाजपा का परचम लहरायेगा। इस मौके पर भाजपा की ओर से सभासद पद के लिए संध्या ऐनी, निर्मला पंवार अग्रवाल, अमित भटट, गीता कुमाई, कुणाल रावत, अरूण कुमार चंदोलिया, व भगत सिंह ने नामांकन किए। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रेरणा भंडारी, माधुरी टम्टा, बबीता मल्ल, प्रताप पंवार, उषा उनियाल, रूचिता गुप्ता, दर्शन ंिसह रावत, सरोज रावत, सरिता पंवार, नंद लाल सोनकर, कुलदीप रौछेला ने नामांकन किया। इस मौके पर सभासद के लिए वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भंडारी ने कहाकि उन्होंने अपने वार्ड में जनता का कार्य किया जबकि पिछले बोर्ड में आठ नबंर वार्ड में कार्य नहीं हुए सीवर की समस्या, सडके क्षतिग्रस्त है, पानी व बिजली की समस्या है व पूरे वार्ड की दुर्दशा है। उन्होंने कहा कि इस वार्ड को सुंदर बनाने का कार्य करेंगे, कैमल बैक में बैंच लगायेंगे, शौचालयों की दशा को सुधारेंगे व क्षेत्र का विकास करेंगे।

oplus_0
oplus_0

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed