November 6, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा मसूरी मंडल ने शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की वह मिष्ठान वितरित किया

मसूरी

भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व उसके बाद दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडों के साथ जोरदार नारेबाजी की व आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री व नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस बार पहले से ही भाजपा की जीत तय थी। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा ऐसे में जनता ने आम आदमी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली की जनता भाजपा की नीतियों से खासी प्रभावित हो गयी थी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी अपने स्वार्थों के लिए कार्य करती है व इसी तरह पंजाब में भी हस्र होगा। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है व जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को व भाजपा शीर्ष नेतृत्व को जाता है चाहे चुनाव निकाय का हो या विधानसभा का पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही लड़ती है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का स्वर्णिम काल चल रहा है चाहे हरियाणा का चुनाव हो, महाराष्ट्र का चुनाव हो या उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव हो। यही नहीं निकाय चुनावों में भी मोदी के नेतृत्व की जीत है। दिल्ली की जीत भी इसका प्रमाण है, आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत का मसूरी में जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायतों के चुनाव होने में है पहले भी परचम रहा व इस चुनाव में भी भाजपा जीतेगी। इस मौके पर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी, मडल महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, राकेश ठाकुर, सुंदर पंवार, कमला थपलियाल, बबीता मित्तल, संध्या ऐनी, नीति शर्मा, आशीष जोशी, अवतार कुकरेजा, धनप्रकाश अग्रवाल, सुमित सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed