November 6, 2026

तिलक रोड पानी की लाइन बिछाने के लिए खोदने से लोगों को हो रही परेशानी।

मसूरी। जैसे जैसे ठंड का मौसम समाप्त होकर पर्यटन नगरी में व्यवसायी सीजन की तैयारियां शुरू करने लगे हैं वहीं सरकारी विभागों की नींद भी खुल रही है। पूरे जाड़ों भर कोई कार्य नहीं किया गया व अब जब स्कूल खुल गये हैं तो जल निगम ने सड़क खोदनी शुरू कर दी।

मालरोड को जोड़ने वाली तिलक रोड इन दिनों जल निगम ने पानी की लाइन बिछाने के लिए खोद दी है, जबकि यह कार्य पूरे शीतकाल में हो सकता था जब न तो यहां पर पर्यटकों की आमद थी और न ही भीड़, वहीं स्कूल भी बंद थे। इस बार तो विभाग के पास जाड़ों में मौसम खराब होने व बर्फबारी या बारिश का भी बहाना नहीं था तो ये कार्य जाड़ों में क्यों नहीं किए गये अब जब सीजन की तैयारी शुरू हो रही है, स्कूल खुल गये हैं ऐसे में रोड बंद कर खोदना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इन दिनों तिलक रोड खोद दी गई है। जिस कारण इस क्षेत्र में रहने वालों सहित आने जाने वाले लोगों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोड गहरी खोदने के कारण इसमें गिरने का भी खतरा हर समय लगा रहता है। वहीं यह रोड काबल्स की बनी है, जिसे तोड़ा जा रहा है, पानी की लाइन बिछने के बाद यह रोड कब बनेगी, फिर से इसमंे काबल्स लगाये जायेंगे या मात्र सीसी कर दिया जायेगा इसका भी कोई पता नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूरे जाड़ोे भर मौसम अच्छा खासा रहा, दिंसबर, जनवरी व आधा फरवरी हो गया इस दौरान मौसम एक भी दिन खराब नहीं हुआ तब कार्य नहीं किया गया और अब जब सीजन शुरू होने वाला है तो विभाग नींद से जागा व कार्य कर रहा है जिस कारण इस क्षेत्र के लोगों सहित स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है, अधिकतर स्कूली बच्चे इसी मार्ग का प्रयोग करते है ऐसे में हर समय दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया है।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed