November 5, 2026

भविष्य निर्माण व लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रारंभिक शिक्षा महत्वपूर्ण_अनिल रतूड़ी।

।
मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में वर्ष 2025 ‘कौनफ्लूऐंशियल’ सीरीज़ के प्रथम वक्तव्य का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त व सेवानिवृत्त डीजीपी उत्तराखंड पुलिस अनिल कुमार रतूड़ी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल रतूड़ी, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वक्ता अनिल रतूडी को पौधा व स्कूल का स्मृृति-चिह््न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कालेज सभागार में आयोजित सेशन छात्रों के लिए काफ़ी प्रेरणादायक रहा। जिसमें मुख्य वक्ता अनिल रतूडी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भावी जीवन के निर्माण और लक्ष्य प्राप्ति में प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। सुदृृढ़ चरित्र का निर्माण करना, अपनी नेतृृत्व क्षमता को विकसित करना, शैक्षणिक उपलब्धि, खेलों में निपुणता हासिल करना, समाज से जुड़ना और सामाजिक शिष्टाचार सीखना ही एक छात्र का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदृृढ़ चरित्र व्यक्ति को साहसी बनाता है। उन्होंने सलाह दी कि हमें भेड़ चाल नहीं चलनी चाहिए बल्कि अपनी प्रतिभा को पहचानकर ही आगे बढ़ना चाहिए चाहिए। खेल और अन्य पाठ््य सहगामी क्रियाएँ हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। टीमवर्क से आपसी सहयोग और नेतृृत्व क्षमता का विकास होता है जो हमें आत्मविश्वास प्रदान करता है। सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टाइन का उदाहरण देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि असफल होने पर घबराना नहीं चाहिए क्यांेकि असफलताएँ ही हमारी सच्ची मित्र हैं, जो हमें आइना दिखाती हैं। सभी छात्र मुख्य अतिथि के भाषण से प्रेरित व उत्साहित नज़र आए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र ऋषित बिष्ट ने वक्ता को उनके कीमती समय व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, भवनेश नेगी, मार्क गौनसाल्विस, पीडी जायसवाल, जूलियाना डिसूज़ा, स्टॉर्मी हज़ारिका, पल्लवी गोयल, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed