March 6, 2026

शराब पीकर वाहन चलाना व हुड़दंग मचाना युवकों को पड़ा भारी।

0

मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध मिशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत कोतवाली मसूरी पुलिस ने हैप्पी वैली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या एचआर 51बीक्यू 4481 जिसमें पांच लोग सवार थे जो नशे में हला मचाते हुए हुडदंग करते आ रहे थे। जब वाहन को रोककर वाहन चालक को एल्कोमीटर से चेक किया गया तो वाहन चालक में शराब की पुष्टि हुई। वाहन को 185 एमबी एक्ट में सीज किया गया व वाहन चालक व उसकी सभी साथियों को थाने में लाया गया। जिनको बाद पूछताछ के नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। चालान किए गये व्यक्तियों में राहुल पुत्र संदीप,योगेश पुत्र अशोक निवासी झज्जर हरियाणा, पवन पुत्र राजवीर, विपुल पुत्र संजय, कुमोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय भूपेंद्र सभी निवासी निवासी ग्राम पोस्ट डाकला थाना सदर जिला झज्जर हरियाणा के हैं।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *