November 6, 2026

लोक गायिका को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर सम्मानित किया

मसूरी। लोक संगीत एवं लोक संस्कृति को बढावा देने व उसके प्रचार प्रसार करने के लिए मथुरा की कोलंबियां पेसिफिक वर्चुअल युनिवर्सिटी ने उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा शाह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि 2025 से सम्मानित किया है।
लोक गायिका रेशमा शाह की इस उपलब्धि पर पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने उन्हें शॉल भेंट कर व मसूरी प्रेस क्लब ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर अपने को गौर्वान्वित किया। इस मौके पर लोक गायिका डा. रेशमा शाह ने बताया कि मथुरा स्थित कोलंबिया पेसिफिक वर्चुअल युनिवर्सिटी ने उन्हें डॅाक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से वह अत्यंत प्रसन्न है उन्होंने कहाकि यह सम्मान उन सभी ऐसी महिलाओं को है जो संघर्ष कर आगे बढ रही है। कहा कि आगे भी वह लगातार लोक संस्कृति व संगीत के क्षेत्र में आने वाली पीढी सहित राज्य व देश के लिए कुछ करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य उत्तराखंड की पौराणिक संगीत विधा को युवा पीढी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में 26 साल से कार्य कर रही है। जिसमें मांगल गीत, पांडवों के जागर, देवी देवताओं के गीत व लोक गीतों को गाकर उन्हें आगे बढाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विदेशों में भी उन्हें पूरा सम्मान मिला है भले ही उनके समझ में शायद यहां का लोक संगीत न आता हो लेकिन वह पूरे उत्साह से सुनते है व आनंद लेते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराख्ंाड में कई कलाकार गीत गा रहे है लेकिन उनका लक्ष्य है कि कम ही लोग सुने लेकिन उसे आत्मसात करें। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है विशेष कर पहाड़ की महिलाओं के लिए। उन्होंने कहा कि रेशमा शाह को डाक्टरेट की उपाधि मिलना बड़ी बात है जो एक पहाड के ग्रामीण परिवेश से आती है व संघर्ष कर अपनी पढाई की व आगे बढी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि रेशमा उनके ही मायके से है व साथ में पढी है, वह पढाई में भी अच्छी थी। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत व संघर्ष से उत्तराखंड के लोक गीतों में अपना स्थान बनाया व देश विदेश में प्रस्तुति दे रही हैं। इस मौके पर पुष्पा पडियार, विजय बिंदवाल,मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, बिजेंद्र पुंडीर, हरीश कालरा, तान्या सैली, मोहसिन तन्हा, दीपक रावत, उपेंद्र लेखवार, नरेश नौटियाल, राजवीर रौछेला, धर्मेद्र धाकड़, रवि बंसवाल, आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed