November 6, 2026

पालिका अध्यक्ष ने जल निगम व जल संस्थान को 15 अप्रैल तक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए

मसूरी _नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों के साथ शहर की सीवर, पानी व सड़कों की दुर्दशा पर समीक्षा की गयी। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य सड़क मरम्मत के चल रहे है उन्हें 15 अप्रैल तक पूरा कर लें व पर्यटन सीजन को देखते हुए आगे किसी भी रोड की खुदाई न की जाय।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में नगर पालिका सभासदों ने अपने अपने वार्डो में जल संस्थान, जल निगम के कार्यों से हो रही समस्या के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया व शीघ्र समाधान की मांग की जिसमें मुख्यतः पानी की कमी, लीकेज, रोडों की दुर्दशा व घटिया निर्माण, सहित बहते सीवर की समस्यायें रखी व उनके समाधान करने को कहा। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि शहर के अंदर बहुत सारी सड़के जल निगम ने बिना पालिका के परमिशन के सड़के खोदी गयी व जो बनाई गयी उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसमें निर्देश दिए कि जो सड़के जल निगम खोदेगा उसे पूरा बनायेगा अगर वह नहीं बना पाते तो उसे पालिका के साथ टायप करें ताकि उन्हें पालिका बना सके। वहीं जो सड़के खोदी गई वह 15 अप्रैल तक सारी सड़के बना दी जाय, व सभासदों की की समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए। वहीं आगामी चार माह तक सीजन के दौरान कोई सड़क न खोदें अगर विभाग खोदता है तो उसके जिम्मेदार विभाग होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि आगामी प्लान पालिका के संज्ञान में होना चाहिए ऐसा न हो कि वही कार्य पालिका करे, वहीं जल संसथान व वही कार्य जल निगम करे। उससे सभी विभागों को पैसा खर्च होगा व कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं होगा वहीं एक दूसरे के संज्ञान में सभी कार्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जल निगम व जल संस्थान के बीच आपसी तालमेल नहीं है जिस कारण समस्यायें हो रही है व कहा गया कि सभी विभाग आपस में तालमेल बना कर कार्य करें। आगामी समीक्षा बैठक 15 दिन बाद फिर की जायेगी। इस मौके पर जल निगम के अधिशासी अभिंयंता संजीव वर्मा ने कहा कि बैठक में जो समस्यायें सभासदों ने उठाई उसका समाधान विभागीय स्तर पर किया जायेगा जहां तक कैमल बैक रोड एसटीपी बनना था उसकी वन विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है जिसका कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा। जो छोटी समस्यायें है उनका समाधान एक माह में करने का प्रयास किया जायेगा जो दीर्घकालीन समस्यायें है उसमें समय लगेगा व बरसात के बाद इस कार्य को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो सड़कों के पैच विभाग ने करने है उन्हें शीघ्र्र पूरा किया जायेगा व आगे पालिकाध्यक्ष ने जो निर्देश दिए उस पर बैठकर वार्ता की जायेगी। उन्होंने बताया कि सीवर योजना दूसरे चरण में चल रही है उसका कार्य चल रहा है व रिवाइज स्टीमेंट से कार्य किया जा रहा है पूर्व में पांच एसटीपी बनाये जा चुके हैं, व पांच अभी बनने है, व 11 किमी लाइन का कार्य चल रहा है व पर्व में 63 किमी लाइन बिछायी जा चुकी है वहीं शहर की कई गलियों में कार्य होना है। कार्य विलंब सीजन, बरसात आदि से होता है, उन्होंने कहा कि पाइप लाइन नहीं फटी, बैल्डिग ज्वाइंट से फटी व हाई प्रेशर होने से घटना हुई जिसे तीन घंटे में ठीक कर दिया गया था। इस मौके पर पालिका सभासद गौरी थपलियाल, बबीता मल्ल, विशाल खरोला, नीतू सिंह, रूचिता गुप्ता, गीता कुमाई, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, रणवीर कंडारी, जसबीर कौर के साथ ही जल निगम के अधिशासी अभिंयता संजीव वर्मा, एई एमएस मनराल, जेई अमन पंत, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, एई टीएस रावत, एएई दीपक शर्मा, नगर पालिका जेई रजत नेगी, पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed