November 7, 2026

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन व टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ टैक्सियों के संचालन को लेकर बैठक की।

मसूरी / पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन व टैक्सी यूनियन किंक्रेग के प्रतिनिधियों के साथ मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड कार पार्किग से टैक्सियों के संचालन को लेकर बैठक की। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने टैक्सियों के सही तरह से संचालन के लिए सहयोग देने को कहा ताकि अनावश्यक जाम से मुक्ति मिल सके।
पालिकाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने टैक्सी यूनियन प्रतिनिधियों से मैसानिक लॉज, पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर अनाधिकृत रूप से टैक्सी पार्किग करने पर नाराजगी व्यक्त की व कहा कि सीजन को देखते हुए अनावश्यक जाम से निजात पाने के लिए नगर पालिका को सहयोग देने का आहवान किया व अनावश्यक स्थानों पर टैक्सी खडी न करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी टैक्सी यूनियन पिक्चर पैलेस के प्रतिनिधियों को मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड कार पार्किग में पालिका द्वारा आवंटित जगह तक ही वाहनों को पार्क करने तथा आवंटित स्थल पर एक समय में अधिकतम 15 वाहनों को पार्क रखने को कहा वहीं कहा कि अन्य वाहनों को गज्जी बैण्ड अथवा किंक्रेग स्थित पार्किंग में रखने तथा आवश्यकतानुसार वाहनों को उक्त स्थल से पिक्चर पैलेस बस स्टैण्ड, टैक्सी स्टैण्ड पर लाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं उन्होंने मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर टैक्सी यूनियन द्वारा स्थापित किए गए बड़े बोर्ड को स्थल से हटाते हुए पालिका द्वारा आवंटित कार्यालय पर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। किंक्रेग टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया गया कि उनकी यूनियन से सम्बद्ध कोई भी वाहन किंक्रेग के मार्ग पर पार्क नहीं किया जा रहा है, उनके द्वारा अपने समस्त वाहनों को किंक्रेग स्थित पार्किंग में पार्क किए जाने की व्यवस्था कर दी गयी है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सकलानी ने नगर पालिका कर अधीक्षक को मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड, कार पार्किंग पर पालिका द्वारा टैक्सी यूनियन को आवंटित स्थल की मार्किंग करने तथा उसी के अनुसार टैक्सी यूनियन की टैक्सियों को उक्त मार्किंग के भीतर रखने व उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 2 बसों हेतु हर समय स्थान उपलब्ध करने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में लिए गए निर्णयों से यूनियन को सूचित किए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गयैं बैठक में क्षेत्रीय पालिका सभासद रुचिता गुप्ता, अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, कर अधीक्षक अनिरुद्ध चौधरी, टैक्सी यूनियन किक्रेग लवनीष वर्मा, सचिव सुमित कुमार, जावेद अली, मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन मैसानिक लॉज को कोषाध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed