पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया।
मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे शौचालयों का निरीक्षण किया व कार्यदायी संस्था को स्पष्ठ कहा कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, उन्होंने यह भी कहा कि सभी शौचालयों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें।
नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने नगर पालिका कर अधीक्षक, अनिरूद्ध चौधरी अवर अभियांता रजत नेगी व पालिका ड्राफ्समैन आदित्य शाह सहित पालिका सभासदों के साथ शहर मे बन रहे शौचालयों का निरीक्षण किया व इस दौरान जरूरी निर्देश दिए वहीं कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कोल्हूखेत, मसूरी झील, नगर पालिका रोड व राक्सी क्षेत्र में बने रहे शौचालयों का निरीक्षण किया।इसका मकसद कार्य के क्वालिटी को देखना है इसके कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। उन्हांेने राक्सी शौचालय का निरीक्षण करते हुए पाया कि उसमें पानी टपक रहा है जब छत पर जाकर देखा तो वहां होटल वालों की टंकिया रखी गयी है विशेष कर उनकी पानी की टंकी रखी गयी है जो वहां पर कूडे का वीडियों वायरल कर रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि शौचालय की छत पर उनकी ही टंकिया है, जो पालिका की संपत्ति का दुरूपयोग कर रहे है व पालिका की कमियांे की वीडियों जारी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिनकी टकिंया है उन्हें तत्काल नोटिस दिया जाय व अगर वह टंकी नहीं हटाते तो पालिका खुद कार्यवाहीं कर टंकियों को हटायेगी। सीजन के दौरान शौचालयों के निर्माण पर उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को कोई परेशानी हो रही है व आस पास के शौचालयों को उपयोग कर रहे हैं। वहीं कहा कि राक्सी के पहली मंजिल में आवास बनाने पर कहाकि इसमें देखना होगा कि उस संपत्ति में कालम बिम कितने मजबूत है अगर नहीं होगा तो उस पर हाईटेक शौचालय बनाया जायेगा। इस मौके पर पालिका सभासद विशाल खरोला, पवन थलवाल, अमित भटट भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल आदि भी मौजूद रहे।
संपादक: देव उनियाल
