March 7, 2026

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में 127वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि शामिल हुए।

0

मसूरी/ गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री पशासनिक अकादमी में 127वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला मुख्य अतिथि शामिल हुए।
राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति अधिकारियों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों को संबोधित किया प्रशिक्षण में देश के 19 राज्यों से 97 अधिकारी शामिल थे।
इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि लात बहादुर शास्त्री का जीवन व उनके विचार लोकतंत्र में हम सबको प्रेरणा देते हैं। उन्होंने 19 राज्यों से आए अधिकारियों का आह्वान किया कि आप सभी इस राष्ट्र के निर्माण में एक कर्म योगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस अकादमी के नाम के साथ ही लोकतंत्र के उन विचारों को उस सादगी जीवन के साथ हमने किस तरीके से इस देश व राष्ट्र को आगे बढ़ने का कार्य किया है। ये देश विभिनताओ वाला देश है।
जब दुनिया के लोकतांत्रिक ढांचे को आप देखेंगे तो दुनिया के अंदर भारत ही एक ऐसा देश है जिसमें इतनी विभिन्नताएं हैं और इतनी विभिन्नताएं होने के बाद भी हम सब लोग आपसी सहयोग से देश के लोकतंत्र को भी सामर्थ बनाया है और हमारे प्रशासनिक ढांचे को भी हमने सशक्त भी बनाया है। और जवाब देही भी बनाया है।
ओर इसीलिए आप सबको अपने राज्यों का एक लंबा अनुभव है। राज्य की विभिन्न सेवाओं के रूप में आपने राज्य के प्रशासनिक व एक छोटे से अधिकारी से लेकर उस राज्य की कुछ प्रशासनिक अनुभव का लाभ आपको मिला है। इसलिए जब आप राज्य प्रशासनिक अनुभव के साथ अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अंदर आप जा रहे हैं तो निश्चित रूप से यह प्रशिक्षण आपके जीवन में नया दृष्टिकोण देगा, नया विचार देगा और कार्य करने की नई प्रेरणा देगा और अपने-अपने राज्यों के अनुभव और राज्य में काम करते हुए अपने उस राज्य की लोगों के जीवन में परिवर्तन करना। उन राज्य के गरीब लोगों की जीवन की परिवर्तन की दिशा में कार्य करना और राज्य में जो भी आपदा संकट चुनौतियां हैं और उन चुनौतियों के समाधान करने का एक लंबा अनुभव है। मुझे अकादमी के निदेशक ने बताया कि
इस अकादमी का अनुभव निश्चित रूप से आपके चेहरे में देख रहा हूं आपने अच्छा अनुभव प्राप्त किया है ।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *