March 7, 2026

एमडीडीए ने एक अवैध निर्माण को सीज किया।

0

मसूरी/ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने इंदिरा कालोनी कैंपटी रोड स्थित श्रीनगर स्टेट में चल रहे अनाधिकृत निर्माण कार्य को सील कर दिया।
एमडीडीए ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी श्रीनगर स्टेट कैम्पटी रोड मसूरी में बिना स्वीकृति प्राप्त किये स्थल पर लगभग 10 मीटर लंम्बाई में खुदान कर आर०सी०सी कालम हेतु गड्ढे खुदान का कार्य किया जा रहा था। जिस पर उत्तराखंड संशोधन अधिनियम 2009 के अंतर्गत अनाधिकृत निर्माण, व विकास करने पर अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद आयोजित किया गया था। उक्त निर्माण कार्य को बंद करने का आदेश एमडीडीए ने दिया था लेकिन उसके बावजूद चोरी-छिपे निर्माण किया जा रहा था। जिस पर संयुक्त सचिव के आदेश पर किशन बहुगुणा पुत्र स्व. इंद्र दत्त निवासी इंदिरा कालोनी श्री नगर स्टेट के अवैध निर्माण को सील किया गया। सीलिंग की कार्रवाई करने में एमडीडीए के अवर अभियंतां अनुज पांडे, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव, उदय नेगी और इंद्रेश नौटियाल शामिल रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *