November 6, 2026

विश्व योग दिवस के मौके पर मसूरी में विभिन्न स्थानों पर योग कर स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया

मसूरी/ पर्यटन नगरी बनी योग नगरी, मसूरी में विभिन्न स्थानों पर योग कर स्वस्थ्य भारत का संदेश दिया गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल ने राधाकृष्ण मंदिर सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जहां योगाचार्या कोमल सेमवाल ने शहर के लोगों को योगाभ्यास करवा कर स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए व उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित योग दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी योग किया व कहा कि आज के दिन पूरे प्रदेश में योग किया जा रहा है इसमें समाज के लोग आकर योग करते है व स्वस्थ्य रहने की प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद शारीरिक परेशानी आयी है उसमें योग बहुत कारगर साबित हुआ है। उन्होंने कहाकि देश के प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने पूरे विश्व को योग से जोड़ा है व सभी ने माना है कि योग स्वस्थ्य जीवन का आधार है। योग कार्यक्रम के दौरान योग कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, संयोजक सपना शर्मा, सह संयोगजक दर्शनी सेमवाल, सह संयोगजक भगत सिंह कठैत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अनीता धनाई, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही दूसरी ओर नगर पालिका टाउन हाल में नगर पालिका परिषद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सेंट लारेंस स्कूल की योगा शिक्षिका सुनीता नेगी ने पालिका अध्यक्ष, सभासदों, अधिकारियों व कर्मियों को योगाभ्यास करवाया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरे विश्व में ख्याति दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य में योगदान कर सभी को स्वस्थ्य रहने को प्रेरित करता है उन्होंने आहवान किया कि सभी को योग कर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
वही महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन व दीप मंत्र कर किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने कहा कि योग हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए जिस प्रकार आवश्यक है उतना ही प्रकृति से जुड़ाव एवं उसका संरक्षण आवश्यक है। वही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे विद्यालय प्रांगण में प्रशिक्षित योग गुरु शिवपाल तथा अंसारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। सभी उपस्थितजनों ने मिलकर सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, कपालभाति,त्रिकोणासन भ्रामरी प्राणायाम व अनुलोम विलोम जैसे योगाभ्यास किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने विद्यार्थियों को योग का महत्व समझाते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं अपितु भारत की आध्यात्मिक धरोहर है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त ,आत्मनिर्भर और अनुशासित बनाने के लिए योग बेहद आवश्यक है। वही एमपीजी कॉलेज मसूरी में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण-शिक्षणेतर कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एसएसडी कार्यक्रम संयोजक डॉ रूचि बडोनी सेमवाल एवं कुमारी मैत्रेयी शाह द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन का अभ्यास करवाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार चौहान द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्ष 2025 की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा बताया गया कि योग हमारे मन, मस्तिष्क और शरीर के लिए लाभकारी है, आजकल की जीवनशैली से जिस तरह शारीरिक और मानसिक रोग हो रहे हैं उन्हें नियमित योगाभ्यास से रोका जा सकता है। प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को निरंतर योग कर स्वस्थ जीवन जीने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर शालिनी गुप्ता, डॉ सुनील पवार, डॉ अमिताभ भट्ट, रिया शर्मा, डॉ सतीश उनियाल, मनीषा, सविता आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed