November 8, 2026

नगर निगम पार्षद सुशांत बोहरा ने रिक्शा, बुझा व पटरी वालों को 250 रेनकोट वितरित किए।

मसूरी। शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व महानगर जाखन वार्ड नंबर एक के पार्षद सुशांत वोहरा ने मसूरी के रिक्शा, बोझा श्रमिकों व पटरी लगाने वालों को बरसात से बचने के लिए 250 से अधिक रेनकोट व पजामें वितरित किए।
मालरोड शहीद स्थल स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में रेनकोट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री व जाखन वार्ड नबर एक से पार्षद सुशांत वोहना ने 250 से अधिक रिक्शा, बोझा श्रमिकांें व पटरी लगाने वालों को रेनकोट व पजामें वितरित किए गये ताकि वे बरसात से बच सकें व अपनी रोजी रोटी कमा सकें। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व पार्षद सुशांत वोहरा ने कहा कि जब भी वह मसूरी आते थे तो रिक्शा श्रमिकों की समस्याओं को देखते थे कि वह किस तरह से अपने परिवार का पालन पोषण के लिए धूम व बारिश में रिक्शा चलाते है, उसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्णय लिया कि बरसात से बचने के लिए उन्हेें रेनकोट व पजामा दिया जाय ताकि बरसात के मौसम में वह अपनी रोजी रोटी को चला सकें। उन्होंने कहा कि रिक्शा श्रमिक अपने रिक्शाओं को अच्छा सजाये व उनके साथ सौहार्द बनाकर बात करें ताकि जब भी कोई पर्यटक मसूरी घूमने आये तो वह कहे कि उसे रिक्शा में जरूर बैठना है इससे रिक्शा श्रमिकों की आय बढेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सुशात वोहरा ने मसूरी के रिक्शा श्रमिकों की परेशानी को समझा व उनके लिए कुछ करने का निर्णय लिया व उसी कड़ी में रेनकोट का वितरण किया गया। उन्होंने रिक्शा श्रमिकों का आहवान किया कि वह मसूरी में आये पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सेवा करते है वहीं अपने परिवार को पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों का दायित्व है कि वह पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि मसूरी का अच्छा संदेश जा सके। वहीं उन्होंने मजदूरों का आहवान किया कि एकता में ताकत होती है, जिसको ध्यान में रखें व अलग अलग यूनियन न बनाये व एकजट होकर कार्य करें तभी उनका हित हो सकता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि रिक्शा श्रमिक मसूरी की रीढ़ है जो पर्यटकों को सुविधा प्रदान कर अपने परिवार का पोषण करते है, ऐसे में उन्हें एकजुट होना चाहिए व पर्यटकों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। अंत में मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय टम्टा ने मजदूरों को रेन कोट देने पर आभार व्यक्त किया व कहा कि शिफन कोर्ट में मजदूरों को आज तक आवास नहीं मिले जिस पर उनकी संस्था कांग्रेस के साथ वार्ता करेगी। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने किया। इस मौके पर जगपाल गुसांई, सुंदर सिंह पुंडीर, सहित बड़ी संख्या में रिक्शा, बोझा श्रमिक व पटरी वाले मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed