June 21, 2026

मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, शहर में छाया कोहरा मसूरी।

मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, शहर में छाया कोहरा
मसूरी।
पर्यटन नगरी मसूरी में शनिवार को सुबह से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक बारिश होती रही जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण अधिकांश पर्यटक भी होटलो में कैद रहे जिससे माल रोड पर बहुत कम पर्यटक नजर आए।
बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। वही शाम 6:00 बजे करीब धूप खिल गई वह शहर में चारों तरफ कोहरा छा गया। इस दौरान माल रोड पर भी काफी भीड़ नजर आई। इस मौके पर दिल्ली से मसूरी घूमने आई प्रीति ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक यहां पर बारिश होती रही जिससे वह कहीं भी घूमने नहीं निकल पाए ।शाम को 6:00 बजे करीब बारिश रुकने के बाद हल्की धूप खिल गई जिसके बाद वे माल रोड सहित अन्य जगह पर घूमने के लिए निकल गए। बताया कि यहां का मौसम काफी सुहाना हो गया है जिसका वे परिवार के साथ आनंद उठा रही हैं।