March 7, 2026

बरसात के मौसम में दून का विहंगम दृश्य देख पर्यटक हुए रोमांचित
मसूरी में छाया घना कोहरा
बरसात के मौसम में दून का विहंगम दृश्य देख पर्यटक हुए रोमांचित

मसूरी।
Devendra Uniyal
इन दिनों पर्यटन नगरी में भले ही बारिश का सीजन चल रहा हो लेकिन पर्यटकों की आवाजाही लगातार जारी है, बारिश के कारण पर्यटक होटलों में रहने को मजबूर है, लेकिन जैसे ही मौसम खुल रहा है वैसे ही मालरोड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस दौरान मसूरी से दून घाटी का विहंगम दृश्य देखते ही पर्यटक अभीभूत हो रहे है। कभी बादलों से घिरी दून घाटी तो कभी नयनाभिराम दृश्य, देख पर्यटक इस पल को अपने कमरे में कैद कर यहां की यादों को खींच कर अपने साथ ले जाते हैं।
कुलडी मालरोड पर कलार्क व्यू प्वांइट पर इन दिनों देहरादन का दृश्य देखने बड़ी संख्या में शाम के समय पर्यटकों का जमवाड़ा लग रहा है। बारिश के दौरान जहां बादलों से घिरी मसूरी का पर्यटक पूरा आनंद ले रहे हैं, वहीं मौसम खुलने पर दून घाटी के विहंगम दृश्य का आनंद ले रहे हैं। बादलों के बीच अपने को पाकर पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे है विशेष कर बच्चे तो इसे परी लोक की कल्पना कर रहे हैं। गौरतलब है की बारिश के दिनों मे मालरोड पर व्यू प्वांइट से देहरादून का अदभुद दृश्य नजर आता है तो कभी देहरादून बादलों से ढका हुआ नजर आता है और कभी नयनाभिराम दृश्य दिखाई देता है, शाम के समय देहरादून में लाइटे जलने पर हीरों की खान सा लगता है, जिसे देखकर पर्यटक उत्साहित हो जाते है। दिल्ली से आई पर्यटक शिखा चौधरी ने कहा कि यही मसूरी की खासियत है कि यहां वह बादलों से उपर सैर करते है, ऐसे दृश्य भला किसी को नहीं भाते वहीं शाम को देहरादून की लाइटे देख हीरों की खान की कल्पना करते है। पंजाब से आयी पर्यटक सुखमिंदर कौर ने कहा कि बादलों से घिरी मसूरी देख सपने का अहसास होता है कि वास्तव में हम बादलों के साथ घूम रहे है, व कभी बादल नीचे हो जाते है और हम उपर रहते है, ऐसे नजारे देख मन उल्लास से भर जाता है, ये दृश्य हमेशा उनकी यादों मे बने रहेंगे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *