March 7, 2026

उत्तराखंड परिवहन निगम टैपो ट्रेवल्स में धार्मिक स्थलो के चित्रों को लगाये जाने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध,हटाने की मांग की

0

उत्तराखंड परिवहन निगम टैपो ट्रेवल्स में धार्मिक स्थलो के चित्रों को लगाये जाने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध,हटाने की मांग की


मसूरी।
Devendra Uniyal
उत्तराखंड परिवहन निगम टैपो टेवल्र्स में धार्मिक स्थलो के चित्र लगे होने से लोगों में आक्रोश देखा गया।
मंगलवार को जैसे ही उत्तराखंड परिवहन निगम टेंपो ट्रेवल्स पिक्चर पैलेस बस अड्डे पर पहुंची तो टेंपो ट्रेवल्स की दोनों साईड की खिड़कियों पर उत्तराखंड के चार धामों सहित महासू महाराज, हरिद्वार सहित पर्यटक स्थलों के फोटो लगे हुए दिखे ,जिससे लोगों में आक्रोश बढ गया व स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।
लोगों ने कहा की इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। कहा की पवित्र धार्मिक स्थलों के चित्र व पोस्टर बसों पर नहीं लगाए जाने चाहिए।
स्थानीय निवासियों ने परिवहन निगम की बस पे लगे धार्मिक स्थलों के पोस्टरों को हटाने की मांग की और राज्य सरकार से मांग की है कि इन पोस्टरों के स्थान पर केवल पर्यटक स्थलों के पोस्टर व राज्य सरकार की उपलब्धियों के चित्र लगाए जाएं।
इस मौके पर स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि ऐसे पोस्ट लगने के कारण लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।
वहीं सफाई कर्मचारी सुनील ने कहा कि बस में बैठी सवारी खिड़की में काफी गंदगी फैला देती है, गंदे हाथो को धो देते हैं, जिससे हर दिन सफाई करनी पड़ती है।
ऐसी जगहो पर धार्मिक स्थलों के पोस्ट व चित्र नहीं लगाने चाहिए।
इससे धार्मिक स्थलों के चित्रों पर भी गंदगी फैल जाएगी।
वही स्थानीय निवासी इंदर सिंह, सतपाल ,अमित सिंह ने कहा कि ऐसे पोस्टर लगाने से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही है और शीघ्र इन पोस्टों को बसों से हटाया जाना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी की यदि शीघ्र ही टेंपो ट्रेवल्स में लगे धार्मिक स्थलों के पोस्ट व चित्रों को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *