March 7, 2026

शहीद भगत सिंह चौक पर गढढों से हो रही आये दिन दुर्घटनाएं

0

शहीद भगत सिंह चौक पर गढढों से हो रही आये दिन दुर्घटनाएं

मसूरी।
देवेंद्र उनियाल
मसूरी सहित आसपास लगातार हो रही बारिश से मसूरी की लगभग सभी सडकें क्षतिग्रस्त हो गई है l
जबकि मालरोड के मुख्य चौक शहीद भगत सिंह चौक की हालत बहुत खराब है। रोड के पत्थर उखड़ चुके है व गढढे बन गये है जिससे आये दिन स्कूटी सवार दुर्घटन ओ का शिकार हो रहे हैं l मुख्य चौक होने के कारण पर्यटक भी यहां से गलत संदेश लेकर जा रहे हैंl
इस मौके पर दिल्ली से मसूरी घूमने आई पर्यटक शिवानी ने बताया कि यहां की सड़कों से अच्छी तो गांव की सड़के हैं यह तो कहीं से भी माल रोड नहीं लगती इतनी दुर्दशा माल रोड की है तो अन्य सड़कों के क्या हाल होंगे इसी से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि सड़कों की खस्ता हाल से देश विदेश से मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों को भी परेशानी हो रही हैl
वहीं सड़कों की खस्ता हाल होने से दोपहर वाहन चालकों के साथ ही
पैदल चलने वाले को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पैदल चलने वालों के पैर गढढों में आने से चोटिल रहे है, लेकिन अभी तक लोक निर्माण और नगर पालिका की नींद नहीं खुली। विगत दिनों लगातार दबाव बनाये जाने पर लोक निर्माण विभाग ने कुछ जगहों पर गढढे भरने का कार्य शुरू किया था लेकिन यह मरम्मत कुछ ही दिन में क्षतिग्रस्त हो गयी व अब तो रोड पर बडे बड़े गद्दे हो गये है। वहीं हर दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर आंदोलन की चेतावनी दी थी जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी मसूरी आये थे व उन्होंने एक सप्ताह में गढढों को भरने व पत्थरों की मरम्मत करने का भरोसा दिया व उसी दिन कार्य भी शुरू किया गया लेकिन यह कार्य मालरोड के कुछ ही क्षेत्र में करने के बाद इतिश्री कर ली गयी व जहां अधिक गढढे है वहां पर कुछ नहीं किया जिससे लोगों में आक्रोश बढ रहा है। जबकि शहीद भगत सिंह चौक मसूरी आने वाले पर्यटकों का मुख्य चौक है और वहीं पर सड़क की दुर्दशा देखकर मसूरी की छवि धूमिल हो रही है। इसके साथ ही अन्य सड़कों का भी खस्ता हाल है मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग तीन किलोमीटर तक उखड़ गई है जहां पर हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है लेकिन नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग बारिश होने का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पलट झड़ रहे हैं जिसका खामियाजा आम आदमी को बहुत ना पड़ रहा है इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है स्थानीय निवासी गंभीर सिंह ,सत्येंद्र सिंह ,मुकेश ने कहा कि यदि एक सप्ताह में सड़कों के गड्ढे व मरम्मत का कार्य नहीं किया गया तो संबंधी विभागों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगाl
वही सबसे ज्यादा खराब स्थिति हैंपटन कोर्ट स्कूल जाने वाले मार्ग की हैं यहां पर घर जाते समय स्थानीय निवासी राकेश भादोला स्कूटी सहित गिर गई जिससे वे चोटिल हो गए उन्होंने नगर पालिका से अति शीघ्र उक्त सड़क की मरम्मत की मांग की है उन्होंने बताया कि यहां पर हैंपटन कोर्ट स्कूल
है जहां पर हर दिन दिन स्कूली बच्चे गुजरते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है
इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देहरादून मसूरी मुख्य मार्ग पर काफी जगह से सड़क उखड़ गई है बारिश रुकने वह मौसम ठीक होने के बाद शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगाl
वही पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर महारवा ने कहा कि सड़कों के टेंडर लगाए गए हैं जैसे ही बारिश रुकेगी कार्य शुरू कर दिया जाएगाl

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *