November 8, 2026

अंग्रेजी पुस्तक द इकोज ऑफ लंढौर, ए रेजोनेंट लांगिंग का लोकार्पण किया

अंग्रेजी पुस्तक द इकोज ऑफ लंढौर, ए रेजोनेंट लांगिंग का लोकार्पण किया
मसूरी। Devendra uniyal
मसूरी ये युवा प्रतिभाशाली लेखक राज एवं राघव की मसूरी पर अंग्रेजी में लिखी पोयम पुस्तक द इकोंज ऑफ लंढौर, ए रेजोनेंट लांगिंग का लोकार्पण मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, विशिष्ट अतिथि लेखक गणेश सैली, पूर्व आईजी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मसूरी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, लेखक की दादी अंजलि बिजलवाण ने किया।
नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित पुस्तक लोकापर्ण समारोह में पुस्तक के लेखक राज व राघव बिजलवाण ने कहा कि इस पुस्तक में मसूरी में हो रहे बदलाव व उससे बढती मसूरी की समस्याओं को समाज के सामने रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मसूरी एक पर्यटक स्थल ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक शहर भी है, लेकिन विगत वर्षों में मसूरी की जो दुर्दशा हुई है उस पीड़ा ने हमें कविता लिखने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें बड़ा दुख होता है कि ब्रिटिश काल की मसूरी व आज की मसूरी पूरी तरह से बदल चुकी है व समस्याओं का घर बन चुकी है। मसूरी को बचाने के लिए प्रशासन, राजनैतिक दलों सहित आम जनता का दायित्व है जिससे पीछे नहीं हटना चाहिए वरना एक दिन मसूरी अपना गौरव खो देगी। मसूरी की क्षमता का दोहन किया जा चुका है अब उसे उसका गौरव वापस दिलाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कविताओं के माध्यम से इस पीड़ा को बताने का प्रयास किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह मसूरी के लिए गौरव की बात है कि आज का युवा मसूरी को बचाने उसके सम्मान को वापस लाने के लिए सोच रहा है। राज राघव ने इस छोटी उम्र में उन्होंने मसूरी के प्रति जो चिंंता अपनी कविताओं के माध्यम से प्रकट की है वह बधाई के पात्र है, इस पर शहर वासियों को सोचना होगा व हर नागरिका को मसूरी के प्रतित अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब मसूरी को बचाने के लिए चिंता नहीं कडे़ निर्णय लेने का समय आ गया है, शहर वासियों को अपनी गलतियों व अवैध निर्माण के बारे में मूल्यांकन करना होगा व उसे सुधारने का प्रयास करना होगा। लोकार्पण समारोह को पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, ओपी उनियाल, आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी संबोधित किया व राज राघव के प्रयास की सराहना करते हुए उनकी माता चित्रा बिजलवाण, पिता अभय बिजलवाण व दादी अंजलि बिजलवाण को विशेष बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोदियाल ने किया इस मौके पर पालिका सभासद पंकज खत्री, गौरी थपलियाल, लक्ष्मी बहुगुणा, नीरज गर्ग, मनोज अग्रवाल, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, अनिल मल्ल, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, साहित्य प्रेमी व शहर के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे।
मसूरी की पेयजल योजनाओं की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, दो दिन में समाधान के निर्देश। फोटो कैप्शन पेयजल बैठक मसूरी 5
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल निगम द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र में जारी सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जाए।
बैठक के दौरान मंत्री ने यमुना-मसूरी पम्पिंग पेयजल योजना की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर खैरागाड़ से ग्रेविटी लाइन से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पेयजल निगम के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि अतिवृष्टि के कारण जलस्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है और गधेरे में अधिक श्राव होने से कार्य में बाधा आ रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने दो दिन के भीतर पेयजल संकट के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा, सहायक अभियंता एम.एस. मनराल उपस्थित रहे।
बार्लोगंज में विधिक सेवा प्राधिकरण गोष्ठी में विधिक जानकारी दी। फोटो कैप्शन विधिक सेवा प्राधिकरण गोष्ठी मसूरी 6
मसूरी। श्री सनातन धर्म मंदिर बार्लोगंज के सभागार में जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विधिक विषयों पर जनता को जानकारी दी गयी।
गोष्ठी में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मसूरी मनोज राणा ने क्षेत्र वासियों को विभिन्न विधिक विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर जनता को जागरूक किया गया। शिक्षक दिवस के मोके पर आयोजित विधिक गोष्ठी में सिविल जज मनोज राणा ने शिक्षकों के सम्मान में कहा कि गुरू वह शक्ति है जो हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर और अंधकार से प्रकाश की ओर व असत्य से सत्य की ओर ले जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सैली ने भी सूचना व सेवा के अधिकार अधिनियम पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सनातन धर्म मंदिर सभा बार्लोगंज के अध्यक्ष्ज्ञ ललित मोहन जोशी ने किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, ने शॉल भेंट कर न्यायाधीश मनोज राणा को सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता संध्या ऐनी, रजनी कंडारी, नरेश पडियार, नीति शर्मा, सुरेश थपलियाल, सभासद शिवानी भारती, टीएस रावत, दिनेश खंतवाल, किशोर शाही, अरविंद गुसांई, वेद प्रकाश थपलियाल, विकास डिमरी, सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कार्ट मेकंजी रोड पर प्याऊ का उदघाटन किया। फोटो कैप्शन प्याऊ का उदघाटन करती पालिकाध्यक्ष मसूरी 7 से 8
मसूरी। नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 में कार्ट मेकंजी रोड हाथीपावं क्षेत्र में पांच लाख की लागत से निर्मित नगर पालिका प्याऊ का उदघाटन पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि नगर पालिका लगातार जनता के हितों को ध्यान में कार्य कर रही है जिस कड़ी में इस क्षेत्र की जनता व पर्यटकों के लिए प्याऊ का निर्माण करवाया गया ताकि इसका लाभ जनता को मिल सके। उन्हांने कहा कि इस क्षेत्र की जनता व पर्यटकों को पीने के पानी की समस्या रहती थी जिस पर नगर पालिका ने क्षेत्रीय सभासद जसबीर कौर के कहने पर यह प्याऊ बनवाया है। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक आते है व कार्टमेंकंजी रोड से हाथी पांव व देहरादन की ओर एलकेडी रोड से जाते हैं लेकिन रोड के आसपास कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी जिस पर नगर पालिका को प्रस्ताव दिया गया व यह प्याऊ बनवाया गया। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के लिए करीब डेढ किमी लंबी पानी की लाइन को बिछाना पड़ा। इस मौके पर कमला थपलियाल, अनीता धनाई, बीएस नेगी, कांता, धन्नी, गोविंद, विरेंद्र, जगपाल गुसाईं, सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed