November 7, 2026

बारिश से भारी नुकसान, मसूरी यमुनोत्री मार्ग बंद, अन्य मार्ग यातायात के लिए खोले गए

बारिश से भारी नुकसान, मसूरी यमुनोत्री मार्ग बंद, अन्य मार्ग यातायात के लिए खोले गए
मसूरी।
Devendra Uniyal

पर्यटन नगरी मसूरी में गत रात्रि से सुबह तक हुई बारिश से जहां लोगों में भय बना हुआ हैl
वहीं मसूरी कैंपटी मार्ग, मसूरी देहरादून मार्ग, सहित कई मार्गों व क्षेत्रों में भूस्खलन, मलवा आने से नुकसान हो गया व मार्ग बंद रहे, जिन्हें सूचना के बाद प्रातः संबधित विभागों एनएच व लोक निर्माण विभाग ने खोला। लेकिन मसूरी से यमनोत्री, जाने वाला मार्ग गश्ती बैंड के पास टूट गया जिसमें समय लगेगा व इस क्षेत्र में जाने वालों को विकास नगर से होकर जाना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर सुमन क्यारी के पास एनएच पूरी तरह से टूट गयाl जिससे उत्तरकाशी जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगाl
गत रात्रि को हुई भारी बरसात के बाद कई जगह नुकसान हुआ है मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में कही मलवा आ गया कही रोड धंस गयी, इंदिरा कालोनी के पास पहाड़ी से मलवा आने से रोड बंद हो जिसे जेसीबी लगाकर खोल दिया गया। वहीं मसूरी से यमुनोत्री जाने वाला मार्ग रोड के धस व टूट जाने के कारण बंद हो गई है। अब इस क्षेत्र में नैनबाग, नौगांव उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों को वाया विकास नगर या वाया भवान होकर जाना पड़ेगा। लेकिन विकास नगर से यमुना पुल व उससे आगे ही जा पायेंगे क्यों कि सुमन क्यारी के पास होटल देवभूमि में पूरी रोड टूट गयी जिस कारण नैनबाग जाना भी कठिन हो गया है। इसके साथ ही मसूरी देहरादन मार्ग पर भी कई जगह मलवा आया जिसे हटा दिया गया है। सैजी गांव निवासी केदार सिंह पंवार ने कहा कि जब से रोड एनएच के पास गयी तब से समस्या बढ गयी है पूरी रोड के नाले व कल्वर्ट बंद है कोई सुनने को तैयार नहीं है जब लोनिवि के पास रोड थी तब वह हर साल नालों को खोलते थे वहीं पास में बना होटल बारिस में अपना सीवर भी खोल देता है जो रोड पर बहता है। नाले बंद होने से बड़ा नुकसान हो गया है। एनएच 707 के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि डिम्टा बैंड के पास पूरी रोड क्षतिग्रस्त हो गयी है जिसे बनाने में एक सप्ताह का समय लगेगा जिस कारण कैपटी से यमुना पुल व आगे जाने के लिए विकास नगर वाली रोड का सहारा लेना होगा। वहीं डिम्टा बैंड से मसूरी की ओर भी रोड पर मलवा आ गया जिसे जेसीबी से हटा दिया गया है। वही एटीरोड भी पूरी तरह बंद होने से इस क्षेत्र से मसूरी दूध व सब्जी की सप्लाई पूरी तरह बंद रही। अभी रोड खुलने की उम्मीद नहीं है इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर बारिश से नुकसान हुआ है। वहीं इंदिरा कालोनी में एक पेड़ अरविंद कुमाई के घर की छत पर गिरा जिस पर स्थानीय सभासद ने वन विभाग को सूचित किया व पेड को काट कर हटवाया गया।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed