November 8, 2026

कांग्रेस ने आपदा में लापरवाही पर भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने आपदा में लापरवाही पर भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

मसूरी।
Devendra Uniyal

शहर कांग्रेस ने मसूरी सहित उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा में जनता को राहत पहुंचाने के बजाय केवल फोटो शूट करवाने के लिए जाने के विरोध में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। वहीं कहा कि अगर लंढौर बाजार के धंसाव पर शीघ्र कार्य नहीं किया गया तो बड़ी आपदा आ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा की होगी।
शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए व शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में आपदा में बरती जा रही लापरवाही पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया व भाजपा व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि धराली हो या थराली भाजपा की प्रदेश सरकार ने आपदा में राहत पहुंचाने या उनकी पीड़ा को कम करने के बजाय केवल फोटो शूट करने का कार्य किया जिससे आम जनता सहित पीड़ितों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर आपदा क्षेत्र में कोई भी कार्य धरातल पर नहीं चल रहा है जो पीडित है उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा। अगर बात मसूरी की करें तो मखडे़ती में बड़ी आपदा आयी लेकिन मंत्री गणेश जोशी अभी तक वहां पर नहीं पहुंचे। वहां पर दो लोगों की मौत हुई, झडीपानी में एक मजदूर की मौत हुई अभी तक किसी को मुआवजा नहीं दिया गया खाली आश्वासन देने से कार्य नहीं चलेगा। सरकार को धरातल पर कार्य करना होगा, पीडितों के दुखों को कम कर मुआवजा देना होगा। उन्होंने मसूरी देहरादून मार्ग पर कहा 52 घंटे में रोड खोलने का दावा कर रहे है लेकिन हकीकत में रोड इतनी खराब है कि मार्ग से जाना जान जोखिम में डालने जैसा होगा। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाया कि वह जनता के हितैषी नहीं है, अगर वह जनता के हितों को करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें तत्काल स्तीफा दे देना चाहिए। उन्होने कहा कि जो अधिकारी दिनरात आपदा को कम करने भूखे प्यासे राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे है उनके साथ मंत्री जोशी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जो पढाई लिखायी कर यहां तक पहुंचे अगर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया तो आने वाले समय में आईएएस क्यों बनेंगे अगर उन्हें इसी तरह का अपमान झेलना पडेगा। इस मौके पर कांग्रेस महामंत्री राजेश मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, महिमानंद, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री वसीम खान, राजीव अग्रवाल, हेमंत ग्रोवर, प्रकाश राणा, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed