November 8, 2026

15 सितंबर को आई आपदा से नगर पालिका क्षेत्र में हुए नुकसान की समीक्षा के लिए पालिका की विशेष बोर्ड बैठक आयोजित

15 सितंबर को आई आपदा से नगर पालिका क्षेत्र में हुए नुकसान की समीक्षा के लिए पालिका की विशेष बोर्ड बैठक आयोजित
मसूरी l
Devendra Uniyal
विगत 15 सितंबर को आई आपदा से नगर पालिका क्षेत्र में हुए नुकसान की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पालिका की विशेष बोर्ड बैठक आयोजित की गई जिसमें भारी बारिश के कारण प्रत्येक वार्ड में हुए नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि 15 सितंबर की आपदा के बाद शहर में जहां-जहां भी नुकसान हुआ है उसके
दृष्टिगत यह आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। कहा कि आपदा में पालिका की परिसंपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए जिस पर सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखी है।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर लाइटिंग का कार्य पालिका करेगी वहीं पालिका की परिसंपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण वाली जगह पर हुए नुकसान पालिका वहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक बारिश का सीजन है तब तक देहरादून से आने वाला पालिका का स्टाफ मसूरी में ही तैनात रहेगा पालिका के क्षेत्र में हुए नुकसान के आकलन के लिए पालिका अध्यक्ष ने एक टीम गठित की है जिसमें कर अधीक्षक और अभियंता ड्राफ्टमैन शामिल है जो कि शहर में पालिका परिषद पतियों के नुकसान का आकलन कर 2 दिन के अंदर रिपोर्ट पालिका अध्यक्ष को सौंपेंगे।
वार्ड नंबर एक ही सभासद गौरी थपलियाल ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान उनके वार्ड में हुआ है जिसमें मखडेती गांव व शनि मंदिर के पास के नाले का कटाव शामिल है जिससे अभी भी खतरा बना हुआ है उन्होंने नाले के पास एक सुरक्षा दीवार लगाए जाने के लिए पालिका बोर्ड में प्रस्ताव रखा है। कहा कि कोलुखेत में मजार के पास तीन घरों में दरार आए हैं जिसमें की सुरक्षा दीवार लगाने की आवश्यक है वहीं झड़ीपानी में एक मजदूर की मौत हुई है वहां पर भी सुरक्षा के उपाय किए जाने चाहिए।
पालिका सभासद पवन थलवाल ने कहा कि आपदा का मुख्य कारण नालों पर अतिक्रमण है पहले भी इस पर मीटिंग में अध्यक्ष जी से निवेदन किया गया था कि सभी सभासद अपने-अपने वार्डों में नालों पर किए गए अतिक्रमण की लिस्ट बनाकर जिन नालों में कूड़ा डाला जा रहा है जिसे नाल चोक हो रहे हैं इसके लिए हमें नई तकनीक अपनानी होगी। कहां की देहरादून मसूरी मुख्य मार्ग बंद होने पर हमें वैकल्पिक मार्ग के तौर पर किमाड़ी, कोलुखेत, झड़ीपानी मार्ग, राजपुर ट्रैकिंग रोड को यातायात के लिए संचालित करने पर विचार करना होगा।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मरवाह, रजनीश डोबरियाल, कर अधीक्षक अनिरुद्ध चौधरी, कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनी, पालिका सभासद शिवानी भारती, विशाल खरोला, अमित भट्ट, पंकज खत्री, जसवीर कौर, गीता कुमाई, सचिन गुहेर, रणवीर कंडारी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed